✍️ K.C. Shrivastava (Adv.) | Chief Editor, Khabari News Chakia
???? जिला प्रशासन की फुर्ती से टला बड़ा हादसा — NDRF, मेडिकल और NHAI की टीमों ने संभाला मोर्चा
????️ 26 जुलाई 2025, शनिवार | चंदौली (पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर)



???? सुबह-सुबह सन्नाटे को चीरती एक चीख… फिर मचा हाहाकार…!
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के नारायनपुर नहर के किनारे बसी गोधना नई बस्ती शनिवार की सुबह जैसे किसी डरावने ख्वाब में तब्दील हो गई। नहर में पानी का दबाव इतना बढ़ गया कि अचानक पटरी टूट गई और कुछ ही पलों में पानी ने बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया।

???? लोग समझ पाते उससे पहले ही पानी घरों में घुस चुका था, बच्चों की चीखें, महिलाओं का रोना और बुजुर्गों की घबराहट ने माहौल को और दहला दिया।
???? जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई – बस्ती को जलप्रलय से निकाला बाहर
मामले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के साथ ADM (वि.रा.) राजेश कुमार, SDM अनुपम मिश्रा, और सभी डिविजनों के अधिशासी अभियंता मौके पर दौड़ पड़े।
????♂️ NHAI, NDRF, मेडिकल, और आपदा राहत टीमों को अलर्ट कर तुरंत एक्शन में लाया गया। नहर की कटान को रोकने और रोड निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।
???? DM चंद्र मोहन गर्ग ने कहा:

“स्थिति अब नियंत्रण में है। जिन घरों में पानी घुसा है वहां तेजी से निकासी कराई जा रही है। राहत कार्य प्राथमिकता पर है।“
???? मेडिकल, पशु, रेस्क्यू – हर मोर्चे पर तैनात प्रशासन
???? प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है।
???? राजस्व विभाग मौके पर मौजूद है, परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
???? स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मेडिकल सहायता हेतु तैयार खड़ी है।
???? मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। Cattle catcher वाहन मौके पर पहुंच गए हैं।

???? DM की अपील – “सतर्क रहें, सहयोग करें”
???? जिला प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि बिना जरूरत के प्रभावित क्षेत्र में न जाएं, अफवाहों से बचें और राहत कार्यों में सहयोग करें।

????️????️ निगरानी के लिए CCTV और क्षेत्रीय अधिकारियों की सक्रिय टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
???? मौके पर मौजूद रहे अधिकारी:
- ???? मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाई के राय
- ????⚖️ उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर अनुपम मिश्रा
- ???? क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस बल
- ????️ NHAI व अन्य डिविजन की अभियंता टीमें
- ???? मेडिकल स्टाफ व NDRF रेस्क्यू टीम
???? Khabari News की ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम से अपडेट:
???? “हमारे कैमरे ने कैद किया वो क्षण, जब अफसर की आवाज में सख्ती भी थी और दिल में संवेदनाएं भी…”
????️ “एक स्थानीय महिला की आँखों में आंसू थे पर जुबान पर शुक्रिया – ‘DM साहब खुद आये, हमको देखा, सब संभाल रहे हैं।’”
???? Khabari News की खास रिपोर्टिंग
????️ K.C. Shrivastava (Adv.) के नेतृत्व में हमारी टीम लगातार अपडेट देती रहेगी।
???? स्थानीय जनता की आवाज – प्रशासन की जवाबदेही – और जमीनी सच्चाई का मजबूत मंच
???? #KhabariNewsLive #ChandauliFloodAlert #GodhnaNaharBreak #DMOnDuty #NDRFRescue #PublicSafetyFirst
???? “सिर्फ खबर नहीं, असर की पत्रकारिता…”





















