???? मुहम्मदाबाद सब्ज़ी मंडी के सामने जंगल से निकली एक दर्दनाक चीख… लाश की खबर से कांप उठा चकिया…!
✍️ खबरी न्यूज | किशन श्रीवास्तव रिर्पोटर – इडिटर इन–चीफ: के.सी. श्रीवास्तव ‘अधिवक्ता’ के नेतृत्व में एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग

???? “सुबह-सुबह एक झटका… जिसने पूरे इलाके को जगा दिया!”
चकिया, चंदौली |
सुबह के सन्नाटे में अचानक दौड़ते लोग, पुलिस की गाड़ियों की आवाज़, और जंगल की ओर भागते कुछ डरे सहमे चेहरे…
मुहम्मदाबाद सब्जी मंडी के सामने जंगल में एक युवक की लाश मिली, हालत देखकर रूह कांप जाए।
???? शव से दुर्गन्ध , आसपास घना झाड़, और तेज दुर्गंध…!
???? नाम – अरविंद प्रजापति (40-42 वर्ष), पेशा – मज़दूरी, दो दिन से लापता
???? परिवार: “पेट में दर्द था… काम पे गया था… फिर कभी वापस नहीं आया!”

???? अब सवाल ये है…
???? जब बदबू इतनी दूर तक जा रही थी, तो क्या जंगल विभाग सो रहा था?
???? क्या जंगल अब मुर्दों का ठिकाना बनते जा रहे हैं?
???? जंगल में न तो कॉम्बिंग, न गश्त… कौन ज़िम्मेदार?
???? क्या इसे हम ‘प्राकृतिक मौत’ कहकर फाइल बंद कर देंगे?
???? चकिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई – तारीफ के काबिल
???? जैसे ही खबर फैली, चकिया कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
????️♂️ फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, फोटो रिकॉर्डिंग और पीड़ित परिवार की पहचान पुष्टि सब कुछ रिकॉर्ड टाइम में!
???? CO चकिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मॉनिटरिंग शुरू की।

???? “यह मात्र एक लाश नहीं है, ये सिस्टम की परीक्षा है – और पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है।”
???? “अब घर कौन लौटेगा माई?”
अरविंद की पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल।
तीन बच्चों का पिता, मेहनतकश इंसान… किसी से दुश्मनी नहीं…
तो फिर जंगल में उसकी लाश कैसे पहुंची?
???? “हमरा आदमी कह के गया कि पेट में दरद बा, आउरी ईका खबर लाश के रूप में मिली… ई कैसन न्याय बा साहेब?”

???? ग्राउंड रिपोर्ट से मिले सनसनीखेज संकेत:
???? लाश के पास टूटी हुई चप्पल,
???? एक गुटखा का खाली पाउच,
???? झाड़ियों में हलचल के निशान,
???? पेड़ पर खरोंच और चींटियों का जमावड़ा…
???? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी –
???? खबरी न्यूज की EXCLUSIVE मांगें:
1️⃣ घटना की मजिस्ट्रेट जांच हो!
2️⃣ वन विभाग के अफसरों की जवाबदेही तय हो!
3️⃣ चकिया के जंगलों में ड्रोन निगरानी और रात्रि कॉम्बिंग शुरू हो!
4️⃣ पीड़ित परिवार को ₹10 लाख मुआवजा और सरकारी सहायता!
5️⃣ लोकल थाने में जंगल गश्त की मासिक रिपोर्ट अनिवार्य हो!
⚠️ “आज ये लाश मिली है, कल कोई और भी हो सकता है…”
???? चकिया की जनता को अब जागना होगा। जंगल सिर्फ पेड़ों का घर नहीं, अब डर और मौत की छांव बनते जा रहे हैं।
???? खबरी न्यूज आपसे सवाल पूछता है — अगर अरविंद प्रजापति के लिए सिस्टम देर से जागा, तो अगली बार किसका नंबर है?
???? खबरी न्यूज का संकल्प:
हम न थकेंगे, न रुकेंगे, जब तक अरविंद को न्याय और परिवार को सुरक्षा नहीं मिलती!
???? जल्द ही Khabari News Facebook Live में दिखाएंगे – “जंगल का सच: वो जगह जहां अरविंद का सपना हमेशा के लिए खत्म हुआ!”
???? रिपोर्टिंग टीम:
| किशन श्रीवास्तव | |
????️ नेतृत्व: संपादक–इन–चीफ के.सी. श्रीवास्तव (अधिवक्ता)
???? #JungleTruth #ChakiaMurderMystery #JusticeForArvind #KhabariNewsLive

























