© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » अंतर्राष्ट्रीय » New Upi Rule:आज से खत्म हुआ Upi Pin का झंझट; अब अंगूठा लगाते ही चुटकियों में होगा पेमेंट, जानें नया नियम

New Upi Rule:आज से खत्म हुआ Upi Pin का झंझट; अब अंगूठा लगाते ही चुटकियों में होगा पेमेंट, जानें नया नियम

देश में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्यम बन चुके UPI में आज से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही पेमेंट का तरीका अपडेट कर दिया गया है। अब तक UPI से पैसे भेजने के लिए PIN डालना जरूरी होता था, लेकिन अब इसकी जगह बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ने ले ली है। यानी अब यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट के जरिए ही पेमेंट कर सकेंगे। यह बदलाव Paytm, PhonePe, Google Pay और अन्य सभी UPI आधारित एप्स पर लागू होगा।

क्यों जरूरी था यह बदलाव?

भारत में हर दिन करीब 80 करोड़ UPI ट्रांजेक्शन होते हैं। सरकार का लक्ष्य इसे 100 करोड़ तक पहुंचाने का है। ऐसे में सिस्टम को और सुरक्षित बनाना जरूरी हो गया था। PIN आधारित सिस्टम में कई बार फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। फोन खो जाने या PIN लीक होने पर धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है।

इसके मुकाबले फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस जैसे बायोमेट्रिक सिस्टम ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं। यही वजह है कि अब UPI में भी इस तकनीक को शामिल किया गया है।

कैसे करेगा काम?


  • इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने UPI एप में जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ऑन करना होगा।

  • जब आप QR कोड स्कैन करेंगे और पेमेंट अमाउंट डालेंगे, तो स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट देने का ऑप्शन आएगा।

  • जैसे ही आप अपना फिंगरप्रिंट स्कैन करेंगे, पेमेंट तुरंत पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: WhatsApp में जुड़ा नया फीचर: अब मेंबर टैग से सबको बताएं अपना रोल; जानें कैसे करें इस्तेमाल

SRVS Sikanderpur

सुपरफास्ट और सुरक्षित अनुभव

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियां पहले से ही अपने अकाउंट्स के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं। अब यूपीआई में इसके आने से आपको भीड़भाड़ वाली जगहों पर छिपकर पिन डालने की टेंशन नहीं होगी। यह तरीका न केवल आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखेगा, बल्कि आपके डिजिटल अनुभव को भी पहले से बेहतर बनाएगा।

यह बदलाव डिजिटल इंडिया के सफर में एक मील का पत्थर है। हालांकि शुरुआत में आपको यह थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन सुरक्षा और स्पीड के लिहाज से यह पिन सिस्टम से कहीं ज्यादा बेहतर है।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!