© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » अंतर्राष्ट्रीय » Us:भारत-अमेरिका संबंधों को कितनी अहमियत देते हैं ट्रंप? राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राजदूत गोर का खुलासा

Us:भारत-अमेरिका संबंधों को कितनी अहमियत देते हैं ट्रंप? राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राजदूत गोर का खुलासा

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस गए हैं। इस दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को बेहद अहम मानते हैं। इस बैठक में विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे।


डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो, सर्जियो गोर
– फोटो : PTI

SRVS Sikanderpur



विस्तार

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत और अमेरिका के बीच के रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की।


Trending Videos

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस आए हैं। उनकी पहली मुलाकात व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई। गोर ने बताया कि राष्ट्रपति दोनों देशों के संबंधों को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ ओवल ऑफिस की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

Dalimss Sunbeam Chakia

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया युद्ध की भारी कीमत: जीडीपी में 2025 की बढ़ोतरी से ज्यादा का नुकसान, यूएन की रिपोर्ट में अहम खुलासा

सर्जियो गोर ने इसी साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभाला है। इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के निदेशक के रूप में काम किया है। राजदूत होने के साथ-साथ गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

Silver Bells Chakia

अन्य वीडियो-

 





Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!