Ayushman Bharat PM Jan Arogya Yojana in Hindi : आज के समय मे लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है जिसके चलते लोग डिप्रेसन का शिकार हो गए | एक मध्यवर्गीय परिवार मे पैसों की इतनी तंगी रहती है की लोग समय पर इलाज भी नहीं करा | आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जब परिवार मे किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है तो उस व्यक्ति का इलाज कराने मे लोगों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है |
परिवार मे किसी सदस्य का इलाज कराने के लिए उन्हे कर्ज भी लेना पड़ता है | कई बार ऐसा होता है की पैसे ना रहने के वजह से व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है | इन्ही सब समस्याओ का निवारण व लोगों की सहायता करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है , ताकि लोगों को सही समय पर इलाज मिल सके | इस योजना के तहत लाभार्थी को मुफ़्त इलाज मिल सके | आइए इस लेख मे विस्तार से जानते है की पीएम आयुष्मण भारत योजना क्या है और पीएम आयुष्मान भारत योजना में पात्रता क्या है व आवेदन की प्रक्रिया कैसे पूरा करे |

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना क्या है (What is Ayushman Bharat Yojana)
भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का आयोजन ऐसे लोगों के लिए किया गया जो गरीबी रेखा के निक जीवन यापन करने वाले नागरिक है | आर्थिक रूप से कमाओज परिवारों को सरकार के द्वारा लगभग 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराई जाएगी | ताकि स्वास्थ्य बिगड़ने पर नागरिक अपना या अपने सदस्य का इलाज करा सके |
इस योजना के तहत चुने गए अस्पतालों मे इलाज करवाने पर 5 लाख का मुफ़्त इलाज होगा | इस योजना का आयोजन भारत के प्रधानमंत्री मोदी के के द्वारा 23 सिम्बर 2018 मे हुआ था | अब तक इस योजना के तहत 40 करोड़ से अधिक लोगों लाभ दिया जा चुका है | आयुष्मान भारत योजना मे सरकार के द्वारा ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों प्रकार से आवेदन करने की सुविधा लोगों को दी गई है |
योजना का नाम | Ayushman Bharat PM Jan Arogya Yojana |
अभियान नाम | आयुष्मान भारत |
किसने लांच किया | पीएम मोदी |
लॉन्च साल | 2018 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थियों | भारतीय व्यक्ति |
उद्देश्य | 5,00,000 का बीमा प्रदान करना |
हेल्पलाइन नंबर | 1800111565 |
अफिशल वेबसाईट | https://pmjay.gov.in/ |
पीएम आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य (Objective)[ Ayushman Bharat PM Jan Arogya Yojana in Hindi]
हमारे देश मे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है या जो परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है ऐसे मे उसे या उसके परिवार मे किसी को गंभीर बीमारी हो जाए तो उसका इलाज कराने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती जो की उनके पास नहीं होता है | ऐसे वो कर्ज का सहारा लेते है कई बार पैसों के अभाव मे वो इलाज नहीं कर पाते ऐसे बीमारी बढ़ती जाती है जिसके वजह से कभी कभी उनकी मृत्यु भी हो जाती है |
इसी को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत गरीब परिवारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलता है जिसके माध्यम से नागरिक अपना इलाज मुफ़्त मे करा सके | इस योजना का लाभ लेकर बीमार व्यक्ति अपना इलाज मुफ़्त मे करावा सकेगा | जिससे समय रहते उसकी जान बच जाएगी और परिवार मे इलाज करवाने के पैसों का बोझ सर पर नहीं आएगा और न उन्हे पैसों की चिंता रहेगी | इस योजना का लाभ पाकर हर परिवार खुशहाल रहेगा |
Ayushman Bharat PM Jan Arogya Yojana दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड
- परिवार के सभी लोगो का
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
आयुष्मण भारत पीएम जन आरोग्य योजना में पात्रता चेक करने की प्रक्रिया (Check Eligibility)
- आयुष्मण भारत पीएम जन आरोग्य योजना की पात्रता देखने के लिए सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की ऑफिसियल वेबसाईट पर विजिट करना होगा |
- योजना के वेबसाईट पर जाने के बाद आपको मुख्य पृष्ट पर एम आई एलिजिबल वाला विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है |
- अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी | जिसमे योग्य अनुभाग के तहत लॉगिन के लिए अपने मोबाईल नंबर को otp के साथ वेरीफाई कर लेना है |

- लॉगिन होने के बाद इस योजना मे अपने परिवार की पात्रता चेक करने वाले सेक्शन दिखाई दे रह होगा |
- उसके नीचे पहले वाले विकल्प मे अपने राज्य का चुनाव करे |
- अब आप को तीन कैटेगरी दिखाई देगी जिसमे नाम से , राशन कार्ड से और मोबाईल नंबर से सर्च करे |
- तीनों ऑप्शन मे से किसी एक को सलेक्ट करना होगा |
- अब अंत मे आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है |



- इससे संबंधित सभी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी |
आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में पंजीकरण (Ayushman Bharat PM–JA Yojana Registration)
इस योजना मे जो भी आवेदक पंजीकरण करना चाहते है वो हमारे द्वारा लिखे पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा पढे और इस योजना लाभ पाए |
- आयुष्मान कार्ड योजना मे आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज को ले कर पास के किसी नजदीकी जनसेवा केंद्र मे चले जाना है |
- जन सेवा केंद्र मे जाने के बाद वहाँ पर काम कर रहे कर्मचारी से योजना मे पंजीकरण करने के लिए कहना है और अपने सभी मत्वपूर्ण दस्तावेज की फोटोकॉपी उन्हे पार्डन करनी है |
- कर्मचारी के द्वारा आयुष्मान भारत योजना की ऑफिसियल पोर्टल पर आपके दस्तावेज के आधार पर आपकी जानकारियों को भर दिया जाएगा।
- जब आपके सभी जानकारी भरने के बाद आपके डॉक्यूमेंट को स्कैन करके उसे अनलाइन अपलोड किया जाएगा |
- अब अंत मे आपके फार्म को भरने के बाद फाइनल के लिए सबमिट कर दिया जाएगा |
- आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड 10 से 15 दिनों के अंदर जन सेवा केंद्र के द्वारा आपकाओ मिलेगा |
- इस तरह आप अपना आयुष्यमान कार्ड बनवा सकते है |
आयुष्मान भारत योजना 2023 ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर ओपन करना है |
- आप सर्च बॉक्स मे आयुष्मान भारत भरकर सर्च करे |
- आपके समुख एक लिस्ट खुल कर आएगी लिस्ट मे सबसे ऊपर वाले ऐप को क्लिक करना है |
- ऐप को इंस्टॉल कर लेना है ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपके फोन मे आयुष्मान भारत ऐप डाउनलोड हो जाएगा |
Ayushman Bharat Yojana: अधिकारियों से जुड़ी जानकारी कैसे प्राप्त करे |
- आपको सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- मुख्य पृष्ट पर आपको मेनू बार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको who’s who के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा
- इस पेज पर आप अधिकारियों से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।