5 Best Serial Killer Web Series : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आजकल हर तरह की वेब सीरीज उपलब्ध हैं। कुछ लोगों को रोमांस, कॉमेडी, एक्शन या थ्रिलर पसंद हैं, जबकि कुछ को सस्पेंस और क्राइम पसंद है। अगर आपको सस्पेंस और क्राइम से जुड़ी कहानियाँ पसंद हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं। इन फिल्मों और सीरीज में सीरियल किलर के क्रूरता को देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी।
5 Best Serial Killer Web Series
Title | Release Year | Platform | Language | Episodes |
---|---|---|---|---|
Indian Predator | 2023 | Netflix | Multiple | 3 |
Posham Pa | 2019 | ZEE5 | Hindi | N/A |
Abhay | 2019 | ZEE5 | Hindi | N/A |
The Hunt For Veerappan | 2023 | Netflix | Multiple | 4 |
Auto Shankar | 2019 | ZEE5 | Tamil | 10 |
इंडियन प्रिडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर
इंडियन प्रिडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर एक डाक्यूमेंट्री वेब सीरीज है। जो की नेटफिलिक्स OTT प्लेटफॉर्म पर आपको देखने के लिए मिल जाएगा | इस डाक्यूमेंट्री वेब सीरीज एक ऐसे इंसान की कहानी है , जिसने 14 लोगों को जान से मार देता है |
लोगों को मारकर कर उनके दिमाग को उबाल के पीता है और कुछ लोगों के शरीर के छोटे छोटे दुकड़े करता है | इस वेब सीरीज मे आपको 3 अलग अलग एपिसोड और तीन अलग अलग किरदारों की कहानिया देखने को मिलेगी | इसकी हर एपिसोड 40 मिनट का है |
यह वेबसीरीज आपको निराश नहीं करेगी अगर सीरियल किलर की कहानिया देखना पसंद करते है | वेबसीरीज काफी खौफनाक है | तीनों किरदारों की कहानियाँ हैं: एक हत्यारा, एक नरभक्षी और एक राजा। इस वेब सीरीज को 10 भाषाओ मे रिलीज किया गया है |
पोशम पा
2019 में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ “पोशम पा” एक सच्ची घटना पर आधारित थ्रिलर है। इस सीरीज़ में सायनी गुप्ता, रागिनी खन्ना और माही गिल ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। सीरीज़ की कहानी महाराष्ट्र की दो बहनों, सुजाता और ज्योत्सना की है, जिन्होंने 40 बच्चों का अपहरण किया था। इनमें से 12 बच्चों की हत्या कर दी गई थी।
अभय
कुणाल खेमू और विजय राज की वेब सीरीज़ ‘अभय’ 2019 में आई थी। इस सीरीज़ के तीन सीजन हैं और सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सीरीज़ की कहानी एक ऐसे हत्यारे की है जो मोक्ष और आत्मा के नाम पर लोगों की हत्या करता है। सीरीज़ का मुख्य किरदार अभय प्रताप सिंह एक धाकड़ पुलिस वाला है जो इस हत्यारे को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश करता है।
द हंट फॉर वीरप्पन (The Hunt For Veerappan)
“द हंट फॉर वीरप्पन” डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ है जो की आपको नेटफिलिक्स पर 4 एपिसोड के साथ देखने को मिल जाएगा | इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ मे वीरप्पन की पूरी कहानी देखने को मिलती है | इस सीरीज मे वीरप्पन के बचपन से लेकर उसकी हत्या तक का घटना देखाया गया है |
आपने कई बार वीरप्पन की कहानी सुनी होगी लेकिन वीरप्पन आखिर वीरप्पन कैसे बना और उसने पुलिस हत्या क्यों की और उनके छोटे छोटे दुकड़े कैसे किए | अगर इस सीरीज को मन से देखेंगे तो समझ मे आएगा हो सकता है सीरीज देख कर आपका दिमाग चकरा जाए |
ऑटो शंकर (Auto Shankar)
ऑटो शंकर एक वेब सीरीज है जो जी5 पर उपलब्ध है। इसमें 10 एपिसोड हैं। यह सीरीज चेन्नई में 1985 से 1995 के बीच एक ऑटो चालक शंकर की कहानी बताती है। शंकर एक सीरियल किलर बन जाता है और कई लोगों की हत्या कर देता है।
ऑटो शंकर एक डरावनी कहानी है। यह कहानी हमें क्रूरता और हिंसा के दुष्परिणामों के बारे में बताती है। यह कहानी हमें यह भी सिखाती है कि हिंसा का कोई अंत नहीं होता है।
हम आशा करते हैं कि 5 Best Serial Killer Web Series लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।
इसे भी पढे :-
3 thoughts on “5 Best Serial Killer Web Series: 5 सीरियल किलर वेब सीरीज जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी”