गो-तस्कर-इलिया में घेराबंदी, दादिया में दबोचे गए तस्कर — बोलेरो में ठूंसे मिले मवेशी, बिहार ले जाने की थी साजिश
चकिया से विनय राय की रिर्पोट
खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चकिया‚चन्दौली।

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक बड़े गो-तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए ₹25,000 के इनामिया अपराधी को धर दबोचा। यह सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक संगठित अपराध के खिलाफ सटीक और रणनीतिक पुलिस ऑपरेशन का परिणाम है।
गो-तस्कर-ऑपरेशन ‘दादिया’ — कैसे बिछा जाल और फंसे तस्कर
चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज के नेतृत्व में जब खुफिया इनपुट मिला, तो तुरंत एक्शन मोड ऑन हुआ।
इलिया थाना प्रभारी चंदन कुमार राय,
SWAT टीम प्रभारी रामजनम यादव,
और सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा की संयुक्त टीम ने ग्राम दादिया के यात्री आश्रय स्थल के पास घेराबंदी कर दी।
👉 कुछ ही मिनटों में दो संदिग्ध पुलिस के शिकंजे में थे।
👉 पहचान हुई —
- श्याम बाबू यादव (वाराणसी)
- सुरेश कुमार यादव (भदोही)
गो-तस्कर–बेरहमी की हद — मवेशियों को बांधकर बिहार ले जाने की तैयारी
पुलिस जब वाहन तक पहुंची तो अंदर का नज़ारा झकझोर देने वाला था।
महिंद्रा बोलेरो (UP91N7094) में दो मवेशियों को क्रूरता से ठूंसा गया था।

👉 पूछताछ में खुलासा:
➡️ बिहार में वध के लिए ऊंची कीमत पर बेचने की थी डील
➡️ गांव-गांव से सस्ते में खरीदकर बनाते थे “काला मुनाफा”
https://khabarinews.com/education-scam-in-chandauli-unrecognized-schools-running-classes-up-to-12th/
गो-तस्कर-मास्टरमाइंड का खुलासा — ‘मुखिया’ अभी फरार
पूछताछ में सामने आया एक बड़ा नाम —
👉 लतीफ कुरैशी उर्फ मुखिया (कैमूर, बिहार)
यह वही शख्स है जो इस पूरे गिरोह का ऑपरेशन हेड है।
➡️ यूपी से मवेशी इकट्ठा करना
➡️ बिहार में सप्लाई करना
➡️ मुनाफा बांटना
पूरा गैंग एक संगठित क्राइम सिंडिकेट की तरह काम कर रहा था।
गो-तस्कर- कानून का शिकंजा — कई धाराओं में केस दर्ज
इलिया थाना में केस नंबर 27/2026 दर्ज:
- गौवध निवारण अधिनियम (धारा 3/5A/5B/8)
- पशु क्रूरता अधिनियम (धारा 11)
👉 साथ ही बोलेरो और मवेशी बरामद
👉 आरोपियों को भेजा गया न्यायिक प्रक्रिया में
गो-तस्कर-क्राइम हिस्ट्री — “पुराना खिलाड़ी” निकला इनामिया श्याम बाबू
🔴 श्याम बाबू यादव:
- पहले से कई मामलों में वांछित
- गौ तस्करी, शस्त्र अधिनियम, पशु क्रूरता जैसे गंभीर केस




















