© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » EO Chakia: चकिया नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर! अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी का तात्कालिक तबादला

EO Chakia: चकिया नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर! अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी का तात्कालिक तबादला


EO Chakia: चकिया नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर! अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी का तात्कालिक तबादला

खबरी न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

SRVS Sikanderpur

चकिया, चंदौली।।
उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग ने एक अहम फैसला लेते हुए नगर पंचायत चकिया, जनपद चंदौली के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी का तात्कालिक प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। शासन के आदेशानुसार, श्री चौधरी को अब नगर पंचायत ऐरिच, जनपद झांसी में अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद पर तैनात किया गया है।

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संतोष कुमार चौधरी को तत्काल चकिया नगर पंचायत से कार्यमुक्त कर दिया गया है और उन्हें बिना किसी देरी के अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है। आदेश में यह भी सख्त लहजे में कहा गया है कि यदि अधिशासी अधिकारी ने निर्धारित समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया, तो इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बीच विवाद की चर्चा थी गर्म

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से नगर पंचायत चकिया में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बीच रिश्तों में गहरी दरार आ गई थी। अंदरूनी खींचतान और तालमेल की कमी को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर नाराजगी भी देखी गई थी। बताया जा रहा है कि पंचायत के कई फैसलों और विकास कार्यों को लेकर दोनों के बीच मतभेद लगातार बढ़ते जा रहे थे। यह खींचतान इतनी गहराई तक चली गई कि बात शासन तक पहुँच गई, जिसके बाद तात्कालिक प्रभाव से यह बड़ा फैसला लिया गया।

नवीन कार्यभार की सूचना शासन को देना अनिवार्य

शासन ने अधिशासी अधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि वे अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते ही तत्काल इसकी सूचना नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Dalimss Sunbeam Chakia

चकिया नगर पंचायत में अब कौन होगा नया EO?

चकिया नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी की कुर्सी खाली होने के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि नए अधिशासी अधिकारी के तौर पर कौन नियुक्त होगा। स्थानीय निकाय के सूत्रों के अनुसार, जल्द ही चकिया के लिए नए EO का नाम फाइनल कर लिया जाएगा, ताकि नगर के विकास कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रह सकें।

नोटिसेबल फैक्ट:


चकिया नगर पंचायत इस समय विकास के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, ऐसे में EO का बदलना नगर विकास कार्यों पर भी असर डाल सकता है। जनता की निगाहें अब शासन और नगर पंचायत पर टिकी हैं कि नया EO चकिया को किस दिशा में आगे बढ़ाएगा।

Silver Bells Chakia

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!