Lakhpati Didi Yojana : भारत देश मे महिलाओ के लिए अलग अलग राज्यों के द्वारा अनेक लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओ का आयोजन किया जाता है | ऐसी ही एक योजना का जिक्र हाल ही मे 15 अगस्त के अवसर पर पीएम मोदी के द्वारा किया गया है | जिस योजना का नाम है लखपति दीदी योजना वेसे तो ये योजना पहले से ही कई राज्यों मे चल रही है जिसका नाम पीएम मोदी ने भी लिया | यदि आपको लखपति दीदी योजना के बारे मे अधिक जानकारी चाहिए तो हमारा यह लेख ध्यानपूर्वक अवश्य पढे | इस लेख हम आपको बताएंगे की लखपति दीदी योजना क्या है और लखपति योजना मे आवेदन कैसे करे |

Lakhpati Didi Yojana 2023
योजना का नाम | लखपति दीदी योजना |
कब घोषणा हुई | स्वतंत्रता दिवस समारोह में |
किसने घोषणा की | प्रधानमंत्री मोदी जी ने |
लाभ | महिलाओं को लखपति बनाया जा रहा है |
उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना |
लाभार्थी | भारत की महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही |
हेल्पलाइन नंबर | जल्द ही |
लखपति दीदी योजना क्या है
देश के अलग अलग राज्यों मे लखपति दीदी योजना पहले से ही शुरू है | अब भारत सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत लगभग 2 करोड़ महिलाओ को योजनाओ के अंतर्गत प्रशिक्षण देने का कार्य किया है | इस योजना के जरिए सरकार द्वारा आवेदन करने वाली महिलाओ को एलईडी बल्ब , प्लंबिंग और ड्रोन को उड़ाने और उसे रिपेयर करना सिखया जाएगा |
Lakhpati Didi Yojana शुभारंभ
15 अगस्त के अवसर पर लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा भाषण दिया गया था | मोदी जी अपने भाषण मे कहा था की , हम अपने देश के 2 ककरोड़ महिलाओ को लखपति बनाना चाहते है | जिस वजह से हम दीदी योजना पर खास ध्यान दे रहे है | पीएम मोदी ने यह भी कहा था की जब आप किसी गाँव मे जाते है तो वहाँ पर आपको बैंक वाली दीदी , दवाई वाली दीदी या आगंवानी वाली मिल जाती है इस प्रकार आने वाले समय मे हर गाँव मे आपको लखपति दीदी भी मिल जाएगी जो की लाखों रुपयों की मालकिन होंगी |
Lakhpati Didi Yojana का उद्देश्य
सरकार चाहती है की इस योजना के माध्यम से महिलाये को छोटा – मोटा व्यसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि वह अपने दम पर अपना नाम ऊंचा कर सके और व्यापार मे महिलाओ को अच्छा फायदा हो सके जिससे की महिलाये आत्मनिभर और सशक्त बन सके |
Lakhpati Didi Yojana लाभ एवं विशेषताएं
- अलग-अलग राज्यों की राज्य सरकार के द्वारा अपने-अपने राज्यों में लखपति दीदी योजना को शुरू किया जा रहा है |
- लखपति दीदी योजना की चर्चा पीएम मोदी के द्वारा साल 2023 में 15 अगस्त के अवसर पर लाल किले पर दिए गए भाषण में की गई हैं।
- सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओ को एक लाख रुपये तक धनराशि प्रदान करवाने का निर्णय लिया गया है
- इस योजना के माध्यम से उन्हें अलग-अलग चीजों की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वह अपनी पसंदीदा चीजों में पारंगत हो सके।
- इस योजना के तहत महिलाओं को प्लंबिंग की, एलईडी बल्ब बनाने की और ड्रोन को चलाने की तथा उसकी रिपेयरिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे स्वयं का आत्मनिर्भर रास्ता चुन सकें।
Lakhpati Didi Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना के लिए आवेदक को उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का फायदा उठाने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पात्र होगी।
- केवल महिलाएं ही मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए फोरम भर सकेगी।
Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Lakhpati Didi Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने राज्य के विकास को सामूहिक रूप से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विकास विभाग ने 2025 तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का उद्देश्य रखा है।
जो भी महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें थोड़ा सा प्रतीक्षा करनी होगी। यहाँ तक कि उत्तराखंड सरकार ने इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट की शुरुआत तक नहीं की है। जब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी, हम आपको तत्कालिक जानकारी प्रदान करेंगे।
read also :- Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के भविष्य को सुरक्षित और संवारने का सुनहरा मौका