Lotus Electric SUV: ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी लोटस ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, एलेट्रे के साथ जबरदस्त एंट्री मारी है। लोटस एक popular कार बनाने वाली कंपनी है जो सुपरकार और लग्जरी कारों के लिए जानी जाती है। Lotus कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है और यह भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू, लैंबॉर्गिनी और अन्य महंगी कारों को टक्कर देगी। यह एसयूवी भारत में लोटस के पहले आउटलेट पर उपलब्ध होगी जो दिल्ली में स्थापित किया जाएगा।

Lotus Electric SUV price in India
ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता लोटस ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, Eletre को लॉन्च किया है। यह कार तीन वेरिएंट में उपलब्ध है: Eletra, Eletra S और Eletra R
Eletre की शुरुआती कीमत 2.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। Eletra S की कीमत 2.75 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Eletra R की कीमत 2.99 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Lotus Electric SUV Design

लोटस इलेक्ट्रिक एसयूवी एक आकर्षक और शक्तिशाली वाहन है जो एक कूप एसयूवी के समान प्रेरित दिखता है। इसमें सामने की तरफ आक्रामक फ्रंट प्रोफाइल के साथ एक एग्रेसिव लुक मिलता है। एसयूवी को सामने की तरफ एल आकार की मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट मिलती है, जो सक्रिय ग्रिल और बड़े एअरडैम के साथ आती है। यह डिज़ाइन एसयूवी को एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है।
साइड प्रोफाइल में आपको बेहतरीन स्टाइल वाला 22 इंच का 10 स्पोक एलॉय व्हील्स मिलते हैं। ये व्हील्स एसयूवी को एक मजबूत और आकर्षक लुक देते हैं।पीछे की तरफ आपको एल आकार की टेललाइट्स मिलते हैं जो एसयूवी के डिजाइन को पूरा करते हैं।

सामने की तरफ, हेडलाइट यूनिट और प्लस डोर हैंडल बेहतरीन डिज़ाइन के हैं। डुअल-टोन रंग विकल्प ब्लैक के साथ येलो है, जो काफी आकर्षक है। पीछे की तरफ, एक बड़ा स्पॉइलर है जो इसे एक स्पोर्टी एसयूवी बनाता है। एक बड़ा ब्लैकआउट रियर बंपर भी है जिसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट यूनिट है।
Lotus Electric SUV Cabin

लोटस एसयूवी में कई बेहतरीन लग्जरी फीचर्स हैं। इसमें एक ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम है, जिसमें कैबिनेट ब्लैक आउट का अफॉल्स्टरी सीट और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। एसयूवी में एक बेहतरीन डिजाइन वाला एसी वेंट्स भी मिलता है।
Lotus Electric SUV Features list

Lotus Electric SUV एक नई लग्जरी SUV है जो अपने आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है। यह SUV एक 15.1-इंच के फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है जो डिजिटल और वॉयस-सपोर्टेड है। इस इंफोटेनमेंट सिस्टम का उपयोग करके, ड्राइवर संगीत सुन सकते हैं, नेविगेट कर सकते हैं, और कई अन्य कार्यों को कर सकते हैं।
Lotus Electric SUV में एक 15-स्पीकर KEF साउंड सिस्टम भी है जो स्टैंडर्ड के रूप में आता है। टॉप-स्पेक मॉडल में एक 23-स्पीकर KEF साउंड सिस्टम है जो 3D सराउंड साउंड के साथ आता है। अन्य Features में से wireless charging , चार्ज चार जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, हटेड के साथ हवादार सीट, panoramic sunroof, और कई बेहतरीन facilities मिलती है।
Category | Features |
---|---|
Exterior Design | Cab-forward stance, long wheelbase, 22-inch, 10-spoke forged wheels, Active front grille |
Full-length ribbon light at the rear | |
Interior and Features | 15.1-inch landscape-oriented touchscreen with ‘Lotus Hyper OS’ |
Split dashboard design, changing colors, and ‘ribbon of technology’ | |
Physical toggle switches for key functions | |
Sustainable materials: Kvadrat and wool-blend fabric | |
Standard five-seat bench layout, optional four-seat version | |
Integrated wireless charging, automatic climate control, premium audio system, and ambient lighting | |
Remote software updates and advanced driver assistance systems (ADAS) powered by lidar | |
Powertrain, Range, and Battery | Electric Premium Architecture |
Three versions: Eletre, Eletre S, Eletre R | |
Dual-motor system with 603hp and 600km range (Eletre, Eletre S) | |
Lotus Eletre R: A high-performance electric SUV with 905 horsepower, 490 kilometers of range, and a 0-100 km/h time of 2.95 seconds | |
Advanced all-wheel drive system with active air suspension, five drive modes, and torque vectoring | |
Ultra-fast charging with a 112kWh battery that can go from 10-80% in 20 minutes with a rapid charger and comes with a 22kWh AC charger. | |
Lotus Emira (Coming in 2024) | Last internal combustion engine sportscar |
Choose from two powerful engines: a turbocharged 2.0L four-cylinder with 360 hp or a supercharged V6 with 400 hp | |
Option for a manual gearbox |
Lotus Electric SUV Safety features
lotus Electric SUV Safety features मे आपक ADAS तकनीक में आगे और पीछे टकराव से बचाव, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लाइन से बाहर जाने पर चेतावनी, पुनः लाइन में वापस लाना, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, रियल क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ट्रैफिक जाम एसिस्ट और हाई बीम एसिस्ट शामिल हैं। Lotus इलेक्ट्रिक SUV में कुल 7 एयरबैग्स हैं।
Lotus Electric SUV Battery and Range
लोटस इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। सभी तीन इंजन विकल्पों में 112 किलोवाट की बैटरी पैक है। नीचे सभी इंजनों के बारे मे बताया गया है –

Lotus Eletre | Eletre S | Eletre R | |
Power (PS) | 611 PS | 611 PS | 918 PS |
Torque (Nm) | 710 Nm | 710 Nm | 985 Nm |
Battery Capacity | 112 kWh | 112 kWh | 112 kWh |
WLTP-claimed Range | 600 km | 600 km | 490 km |
0-100 kmph | 4.5 seconds | 4.5 seconds | 2.95 seconds |
Top Speed | 258 kmph | 258 kmph | 265 kmph |
Lotus Electric SUV Rivals
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद, लोटस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला सीधे तौर पर Jaguar I-Pace, BMW iX और Lamborghini Urus S से होगा। ब्रिटिश लोटस भारतीय बाजार में अपनी एक और मिड साइज स्पोर्ट कर को 2024 में किसी समय लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कार एक पूर्ण इलेक्ट्रिक कार होगी और इसमें Jaguar I-Pace और BMW iX जैसी कारें शामिल होंगी।
यह भी पढे :- Kia Carnival Facelift 5-स्टार होटल जैसी लग्जरी और एडवांस फीचर्स के साथ