OnePlus 12R Launch Date in India: OnePlus 12R भारत और ग्लोबल लॉन्च की तारीख का खुलासा, जानें कलर ऑप्शन और कीमत

OnePlus 12R Launch Date in India: वनप्लस ने दिसंबर के महीने की शुरुआत में चीन में वनप्लस 12 को लॉन्च किया था। इसके साथ ही इसकी ग्लोबल और भारतीय लॉन्च डेट भी कंफर्म हो चुकी है। वहीं, अब OnePlus 12 के साथ OnePlus 12R के आने की पुष्टि भी हो गई है। यह दोनों मोबाइल एक ही दिन 23 जनवरी को भारत और ग्लोबल बाजार में आएंगे। कंपनी ने आज नया टीजर जारी करते हुए कलर ऑप्शन भी शेयर किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

OnePlus 12R launch and color options confirmed

वनप्लस ने अपने आगामी स्मार्टफोन, वनप्लस 12R की ग्लोबल लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन की घोषणा कर दी है। यह फोन 23 जनवरी, 2024 को शाम 7:30 बजे भारत में लॉन्च होगा।

वनप्लस 12R दो रंगों में उपलब्ध होगा: ब्लैक और ब्लू। यह फोन चीन में 4 जनवरी, 2024 को सैंड गोल्ड रंग में भी लॉन्च होगा। भारत में यह रंग उपलब्ध होने की तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join
OnePlus 12R Launch Date in India

OnePlus 12R Launch Date in India

वनप्लस ने हाल ही में अपने आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 12 और 12R की घोषणा की थी। अब कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। वनप्लस 12 और 12R दोनों ही स्मार्टफोन 23 जनवरी को भारत और ग्लोबल बाजार में लॉन्च होंगे।

OnePlus 12R Display

OnePlus 12R Launch Date in India
OnePlus 12R Launch Date in India

वनप्लस 12R स्मार्टफोन के आगामी लॉन्च को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। इन लीक्स के मुताबिक, इस फोन में 6.78 इंच का XDR LTPO 4.0 एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 1.5के पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आएगा।

OnePlus 12R Processor

OnePlus 12R Launch Date in India
OnePlus 12R Launch Date in India

वनप्लस 12R स्मार्टफोन में यूजर्स को तगड़े परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह चिपसेट 4 नैनोमीटर प्रक्रिया पर आधारित है और इसमें 8 कोर हैं। चिपसेट का मुख्य कोर 3.2 GHz पर चलता है, जबकि अन्य तीन कोर 2.8 GHz पर चलते हैं। बाकी के चार कोर 2.0 GHz पर चलते हैं। चिपसेट के साथ एड्रेनो जीपीयू भी मिलता है।

डाटा स्टोर करने के लिए वनप्लस 12R में 16GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज काफी तेज है और यह फोन को तेजी से चलाने में मदद करेगा।

OnePlus 12R Camera

वनप्लस 12आर स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा लेंस होगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इस लेंस का अपर्चर f/1.8 होगा। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा, जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। इस लेंस में 120 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस होगा, जिसका अपर्चर f/2.4 होगा।

OnePlus 12R Launch Date in India
OnePlus 12R Launch Date in India

OnePlus 12R Battery & Charger

वनप्लस 12आर स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी है। यह बैटरी 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिर्फ 32 मिनट में 100% चार्ज हो जाती है।

OnePlus 12R Price in India

भारत में, वनप्लस 12आर की कीमत ₹40,999 से शुरू होती है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹44,999 है।

ALSO READ – OnePlus Ace 3 Launch Date in India: OnePlus Ace 3 की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए

Leave a comment