PM Awas Yojana List 2023 : PM Awas yojana 2023 भारत मे बेघर लोगों के लिए भारत सरकार PM Awas yojana को शुरू की है ताकि शहरी तथा ग्रामीण लोगों के लिए एक पक्का आवास के सपने को पूरा कर सके और गरीब परिवारों को घर का लभ मिल सके ताकि उन्हे सड़कों पर सोना न पड़े |इस योजना को सरकार 2024 तक बढ़ा दिया गया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2023 तक भारत के गरीब नागरिकों को 80 लाख से अधिक पक्के आवास प्रदान करना है |
देश मे सभी आर्थिक स्थिति से जूझ रहे गरीब परिवरों को पक्का घर देने के उद्देश्य से इस योजना का आयोजन जून 2015 मे किया गया | इस योजना मे आवेदन करने से पहले आपको पीएम आवास योजना योग्यता के बारे में जानना बहुत आवश्यक है | आवास योजना मे योग्यता ग्रामीण तथा शहरी लोगों के लिए के अलग रखा गया है | जो की उम्मीदवार PM Awas Yojana 2023 List के माध्यम से देख सकते हैं।
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List 2023 – शॉर्ट डिटेल्स
लेख का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची |
योजना शुरुकर्ता | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवार |
उद्देश्य | भारत के गरीब परिवारों को पक्के मकान प्रदान करना |
PMAY योजना शुरू होने की तिथि | जून 2015 |
विभाग का नाम | भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.nic.in/ |
PM Awas Yojana List 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री आवास योजना 2022-23 RHreporting ग्रामीण सूची का पीडीएफ़ फाइल डाउनलोड करने या देखने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना है |
- उम्मीदवार सर्वप्रथम PMAY की अफिशल वेबसाइट https://pmayg.nic.in पर जाएं।
- वेबसाईट पर जाने के बाद मेन मेन्यू के बटन पर क्लिक करें।

- मेन मेन्यू मे जाने के बाद आपके डिवाइस पर कुछ ऑप्शन दिखेगा, उनमें से आप “Awaassoft (आवाससॉफ्ट)” पर क्लिक करना होगा।
- Awaassoft पर क्लिक करने के बाद अब आप “Report” ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- रिपोर्ट पर क्लिक करने के बाद आगे बढ़े, अब आपके स्क्रीन पर एक नई पेज खुलेगी ।
- नए पेज को आप स्लाइड करके नीचे की तरफ जाएं |
- अब वहां पर लाभार्थी को “Social Audit Report” सेक्शन के नीचे ”Beneficiary details for Verification” लिखा दिखाई देगा, अब आप इस विकल्प पर क्लिक करें।

- अगले स्टेप में अब आपके स्क्रीन पर एक नई पेज खुलेगी।
- अब आपको नई टैब में “Selection Filters” लिखा दिखाई, आपको इसके नीचे सभी रिक्त स्थानों मांगी गई सूचना को भरना है |
- आपको सर्वप्रथम अपने प्रदेश का नाम भरना होगा और फिर जिला का नाम, ब्लॉक, पंचायत का नाम सलेक्ट करके । इसके नीचे वाले बॉक्स में आपको जिस वर्ष की सूची डाउनलोड करनी है, उस वर्ष को चुनना होगा।

- इसके बाद आखिरी बॉक्स में आप “प्रधानमंत्री आवास योजना” को सलेक्ट करें।
- बॉक्स मे मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरने के बाद अब आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है।

- सबमिट करने के बाद आपको स्क्रीन पर लाभार्थियों को लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें उम्मीदवार का नाम, पिता या माता का नाम, आवंटित राशि तथा अन्य जानकारी दिखाई देगी |

- यदि आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप “डाउनलोड पीडीएफ़” के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके फ़ोन या कम्प्यूटर में पूरी Pm Awas Yojana 2023 Gramin List हो जाएगी।
मैं आशा करता हुँ कि आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची से जुड़ी सभी जानकारी पसंद आयी होगी, पीएम आवास योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी आप हमसे कॉमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।