PM Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केन्द्रीय क्षेत्र योजना है | इस योजना का आयोजन 1 दिसंबर 2018 से हुई थी | इस योजना के अंतर्गत किसान परिवारों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों मे डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है | इस आर्टिकल हम PM Kisan Samman Nidhi Yojana से संबंधित Latest Updates जैसे – PM Kisan Yojana Installment कब आएगा , PM Kisan eKYC कैसे करे , PM Kisan Status कैसे चेक करे आदि सभी सूचनाएं प्रदान करेंगे।
PM Kisan सम्मान निधि – संक्षिप्त विवरण
- योजना का नाम : PM Kisan Samman Nidhi Yojana List (PMKISAN)
- किसके द्वारा लॉन्च किया गया : केंद्र सरकार के द्वारा
- लाभार्थी : भारत के छोटे और सीमांत किसान
- मुख्य लाभ : ₹6 हजार प्रतिवर्ष तीन किस्तों में
- योजना का उद्देश्य : किसानों को आर्थिक रूप से मदद करना
- आधिकारिक वेबसाइट : https://pmkisan.gov.in/
PM Kisan Status नए अपडेट्स
आप को पता ही होगा की पीएम किसान सम्मान निधि की 14 वी किस्त 27 जुलाई को 8.5 करोड़ लाभार्थी किसानों के खातों मे भेजी जा चुकी है , इस किस्त के वजह से कई सारे किसानों को उनके खेती से जुड़ी सभी कामों के काफी लाभ मिल और उन्हे खेती के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ा | अब जल्द ही पीएम किसान की 15 किस्त भी जारी की जाएगी |
PM Kisan Status देखने की सरल प्रक्रिया
PMKisan Gov in Status Check 2023 को देखने के लिए आपको नीचे लिखे स्टेप को फॉलो करना पड़ेगा :
- सर्वप्रथम आपको PM किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल पर जाना होगा ।
- पोर्टल पर जाने के बाद होमपेज पर Farmer Corner सेक्शन में मौजूद Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

- अब आपके समुख एक नया पेज ओपन होगा , यहां आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल ओटीपी की सहायता से अपने PM Kisan Beneficiary Status को देख सकते हैं।

PM Kisan Installment Dates कब से कब तक मिला
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 से लेकर अब तक कुल 14 किस्ते जारी हो चुकी है | इसके साथ ही करोड़ों लाभार्थी किसानों को इसका लाभ मिल चुका है , PM Kisan सम्मान निधि योजन की 14वी किस्त 27 फरवरी 2023 को जारी हुआ था |अब किसानों को 15 वी किस्त का इंतजार है , नीचे लिखे PM Kisan Samman Nidhi योजना के अंतर्गत अब तक के मिले किस्त और उसके जारी होने की तिथि के बारे मे विस्तरित जानकारी दी गई है |
किस्त की संख्या | जारी होने की तारीख |
14th किस्त | 27 जुलाई 2023 |
13th किस्त | 27 फरवरी 2023 |
12th किस्त | 18 अक्टूबर 2022 |
11th किस्त | 01 जून 2022 |
10th किस्त | 01 जनवरी 2022 |
9th किस्त | 10 अगस्त 2021 |
8th किस्त | 14 मई 2021 |
7th किस्त | 25 दिसंबर 2020 |
6th किस्त | 09 अगस्त 2020 |
5th किस्त | 25 जून 2020 |
4th किस्त | 04 अप्रैल 2020 |
3rd किस्त | 01 नवंबर 2019 |
2nd किस्त | 02 मई 2019 |
1st किस्त | 24 फरवरी 2019 |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?
प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक लाभकारी पहल है, हालांकि इसमें सभी मध्यमवर्गीय किसानों को न्यूनतम आय के रूप में प्रति वर्ष ₹6 हजार रूप तक का पीएम किसान लाभ प्रदान किया जाता है।
1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 के अंतरिम केंद्रीय बजट के दौरान पीयूष गोयल द्वारा इस योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना की लागत ₹75,000 करोड़ है, और यह दिसंबर 2018 से शुरू है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को प्रति वर्ष ₹6 हजार का भुगतान तीन किश्तों में किया जाएगा।
राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश इस पीएम किसान योजना दिशानिर्देशों के अंतर्गत आर्थिक सहायता के लिए लाभार्थी किसान परिवारों की पहचान करते हैं। लाभार्थियों की पहचान हो जाने के बाद, इस योजना के तहत वितरित की जाने वाली धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। PM Kisan Samman nidhi योजना तेलंगाना की Rythu Bandhu Scheme से प्रेरित है।
PM Kisan Eligibility क्या है?
आपको बता दे की किसी भी सरकारी योजना का एक निश्चित पात्रता मानदंड होता है, जिसके आधार पर पात्र को लाभ प्रदान किया जाता है। पीएम किसान योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसान जो भारतीय नागरिक हैं, उन्ही को ये लाभ मिलेंगे । इसके अलावा, सभी जमीनधारक किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती करने के लिए जमीन है , योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। नीचे कुछ पात्रता बिंदु दिए गए हैं।
- आर्थिक सहायता पाने वाला लाभार्थी भारत का निवासी होना चाहिए।
- ऐसे पात्र छोटे और सीमांत किसान परिवार हैं। एक किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे संमलित हैं। पति, पत्नी या बच्चे अलग से लाभों का दावा नहीं कर सकते हैं।
- किसान परिवार के पास सिर्फ 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि है जिसका उपयोग खेती कार्यों के लिए किया जा सकता है।
- विभिन्न राजस्व ग्रामों की कुल भूमि 2 हेक्टेयर से कम होनी चाहिए। भूमि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थित हो सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े आवश्यक दस्तावेज क्या है?
PM Kisan samman Nidhi Yojana के लिए जो पात्र आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जिसकी सूची नीचे लिखी है
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- कृषक होने का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- खाता खतौनी की नकल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट का विवरण
- आय प्रमाण पत्र
PM Kisan Samman Nidhi Registration प्रोसेस क्या है?
अगर आप भी एक किसान हैं और आपने अभी तक PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है तो आज आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? सवाल का जवाब इस पोस्ट में मिल जाएगा।आप सिर्फ निम्नलिखित प्रक्रिया के अनुसार स्टेप्स फॉलो करें और आपका PM Kisan Registration सफलतापूर्वक हो जाएगा।
- PM Kisan Yojana Registration के लिए सर्वप्रथम pmkisan.gov.in अफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर आप “न्यू फॉर्मरRegistration ” ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा , वहां मांगी गई सभी जानकारियों जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर ओटीपी को सही सही भरे
- अब सबमिट के बटन पर क्लिक करके सबमिट कर दें।
- इसके बाद आपके समुख PM Kisan Registration Form ओपन होगा ।
- इसे सही सही भरकर सबमिट कर दें।

- अब आपका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा। एक बार आवेदन के स्वीकृति मिल जाने के बाद आपको सरकार द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
PM Kisan Self Registered Farmer Status कैसे देखें?
यदि आपने भी पीएम किसान योजना के लिए नया आवेदन किया है तो आप अपना नाम pm kisan beneficiary status चेक कर सकते है इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है –
- PM Kisan Status देखने के लिए सर्वप्रथम आपको पीएम किसान की अफिशल वेबसाइट pm kisan gov. in पर जाना होगा।
- वेबसाईट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। मुख्य पृष्ट पर आपको फार्मर कॉर्नर में “स्टेटस ऑफ़ सेल्फ रजिस्टर्ड” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा
- जहां आपसे आपका आधार नंबर और इमेज वेरिफिकेशन के लिए कहा जाएगा।
- सब भलीभाँति भरकर आप आगे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपके सुमुख pm kisan beneficiary status आ जाएगा। इसमें आपकेपंजीकरण का पूरा विवरण आ जाता है। साथ ही आपका आवेदन कहाँ रुका पड़ा है और आवेदन अस्वीकार होने पर रिजेक्शन का कारण भी लिखा रहता है।
किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे देखें सरल प्रक्रिया
यदि आप भी पीएम किसान योजना लिस्ट 2023 मे अपना नाम देखना चाहते है तो हमारे द्वारा नीचे लिखी गई प्रक्रिया के माध्यम से बड़ी आसनी से देख सकते है |
- PM Kisan List देखने के लिए सर्वप्रथम आप आधिकारिक वेबसाइट pm kisan gov in पर मौजूद फॉर्मर कार्नर पर जाएं।
- फॉर्मर कार्नर पर जाने के बाद बेनिफिशरी लिस्ट पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद नए पेज खुलेगा वहाँ मांगी सभी जानकारी को सही से भरे |
- अब आप अपना राज्य का नाम, जिला का नाम, तहसील का नाम, ब्लॉक का नाम तथा गांव का नाम चुनें और उसके बाद गेट रिपोर्ट (Get Report) के विकल्प पर क्लिक कर दें।

इसके बाद आपके गांव के जितने भी लाभार्थी पात्र है या जिनको सम्मान निधि की किस्तें मिल रही हैं उन सभी के नाम की लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी।
PM Kisan e-KYC कैसे करें?
कुछ समय पहले ही PM Kisan e-KYC को हर किसानों के लिए कराना जरूरी हो गया था, बिना PM Kisan e-KYC के किसानों के खाते में पैसे को भेजा नहीं जा रहा था । इसके लिए अंतिम तारीख 31 मई 2022 थी लेकिन अब कृषि और किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार ने पीएम किसान योजना के अंतर्गत केवाईसी पूरा करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
यदि आप भी PM Kisan e-KYC मे अपना केवाईसी करना चाहते है तो हमारे द्वारा नीचे लिखी गई प्रक्रिया के माध्यम से बड़ी आसनी से केवाईसी कर सकते है |
- ई-केवाईसी के लिए सर्वप्रथम अफिशल वेबसाइट pm kisan gov in पर जाकर नीचे फॉर्मर कॉर्नर पर स्क्रॉल करें।
- वहां सबसे ऊपर आपको e-KYC का ऑप्शन = दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज आएगा जहाँ आप अपने आधार और मोबाइल ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं।

लाभार्थी किसानों के लिए PM Kisan Yojana का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी (eKYC) कराना बहुत ही आवश्यक है। ऐसे में अगर किसी किसान ने ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, तो उसे किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली धनराशि नहीं मिलेगी । सरकार ने यह कदम इस योजना में फैल रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया है |