राजकुमार जायसवाल बने के जिलाध्यक्ष, शुभम मोदनवाल को मिली नगर कमान — चंदौली में संगठन विस्तार के साथ दिखा जनसमर्थन का बड़ा संकेत
KHABARI NEWS | “Unity & Power” ।

चकिया में Vaishya Samaj का दमदार प्रदर्शन, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब!
चकिया, चंदौली।
जनपद की सियासत और सामाजिक ताकत का नया अध्याय आज चकिया की गलियों में साफ दिखाई दिया, जब Vaishya Samaj के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किसी VIP मूवमेंट से कम नहीं रहा। हर गली, हर चौराहा—बस एक ही चर्चा… “अब Vaishya Samaj संगठित है, मजबूत है!”
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के मार्गदर्शन में जब Vaishya Samaj उत्तर प्रदेश संगठन का विस्तार चंदौली तक पहुंचा, तो यह सिर्फ नियुक्ति नहीं, बल्कि एक संगठनात्मक क्रांति बन गई।
👉 राजकुमार जायसवाल को जिला अध्यक्ष,
👉 शिवरतन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष,
👉 और शुभम मोदनवाल को चकिया नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
“नियुक्ति नहीं, यह सम्मान है समाज के भरोसे का”
जैसे ही यह खबर फैली, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त Vaishya Samaj के पदाधिकारियों के आवास पर बधाई देने वालों का ऐसा तांता लगा, मानो कोई चुनाव जीत का जश्न हो। युवाओं की टोली, बुजुर्गों का आशीर्वाद और महिलाओं की शुभकामनाएं—हर तरफ एक ही भावना, “समाज आगे बढ़े, संगठित रहे!”

स्वागत ऐसा कि बन गया मिसाल…
नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित एक निजी आवास पर समाजसेवी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने अंगवस्त्र, फूल-मालाओं और जयकारों के बीच ऐसा स्वागत किया कि माहौल पूरी तरह से उत्सव में बदल गया।

वहीं गांधी पार्क तिराहे पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ सम्मान समारोह अपने आप में ऐतिहासिक रहा।
🎁 अंगवस्त्र,
🎖️ स्मृति चिन्ह,
🍬 और मुंह मीठा कराकर पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।
Vaishya Samaj -राजनीतिक और सामाजिक संगम की झलक
इस पूरे आयोजन में भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के आवास पर भी जोरदार स्वागत हुआ, जिसने यह साबित कर दिया कि यह सिर्फ सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक समन्वय का भी बड़ा संकेत है।
भारी संख्या में Vaishya Samaj की उमड़ी भीड़—युवाओं का जोश चरम पर
इस मौके पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, समाजसेवी कैलाश जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, रिंकू सोनकर, दिनेश कसौधन, राजन साहू, आलोक साहू, सूचित पटेल, राजू माली, उमेश चौहान, प्रदीप जायसवाल, संजय चौहान, सुरेश सोनकर, विनोद गुप्ता, बादल सोनकर, शुभम गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
⚡ “यह सिर्फ शुरुआत है…”
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने साफ संदेश दिया—
👉 समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे
👉 युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे
👉 और चंदौली में Vaishya Samaj की पहचान को नई ऊंचाई देंगे
📢 KHABARI NEWS ANALYSIS:
चकिया में हुआ यह Vaishya Samaj का स्वागत समारोह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि आने वाले समय में सामाजिक ताकत और राजनीतिक प्रभाव का ट्रेलर है। जिस तरह से जनसैलाब उमड़ा, उसने यह संकेत दे दिया है कि अब वैश्य समाज अपनी एकजुट ताकत के साथ हर मोर्चे पर सक्रिय रहेगा।
👉 खबरी का ब्यू
चकिया की धरती पर Vaishya Samaj में आज जो ऊर्जा दिखी, वह आने वाले दिनों में बड़े बदलाव की दस्तक है… और यह कहानी अभी शुरू हुई है!
Vaishya Samaj Power Show in Chakia Chandouli New Office Bearers Grand Welcome




















