क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा विराट कोहली को गले लगाती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं
इस तस्वीर को देखकर फैंस को भी विराट कोहली की हार का दुख महसूस हो रहा है।
इसके अलावा रोहित की पत्नी रितिका की आंखों में भी आंसू आ गए थे। केएल राहुल की पत्नी, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी दुखी लग रही थीं।
विराट कोहली की भी कई फैंस ने जमकर तारीफ की। फैंस ने कहा कि विराट कोहली एक महान क्रिकेटर हैं।
फाइनल मैच को देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे।