चंदौली | खबरी न्यूज स्पेशल रिपोर्ट
ShaktiRise “नारी शक्ति सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि बदलते भारत की असली ताकत है…” — इसी भावना के साथ जनपद चंदौली के अलीनगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसा में “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत आयोजित मेगा इवेंट/सम्मान समारोह ने एक नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा का संदेश दिया।

ShaktiRise -बुधवार को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि अब गांव-गांव की बेटियां सिर्फ सपने नहीं देख रहीं, बल्कि उन्हें हकीकत में बदल भी रही हैं। मंच पर जब उन बालिकाओं और महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिन्ह देकर नवाजा गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और कौशल विकास के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है—तो पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा।
सम्मान नहीं, एक संदेश था…
ShaktiRise -यह सम्मान समारोह सिर्फ पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह समाज को एक गहरा संदेश देने वाला मंच बन गया—कि अगर अवसर मिले, तो महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकती हैं।
महिला सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक—हर पहलू पर चर्चा
ShaktiRise -कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 181 और 112 जैसी सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा—
“महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का कर्तव्य है। यदि कहीं भी अपराध हो, तो चुप न रहें—आवाज उठाएं।”


Zero Tolerance का संदेश
ShaktiRise -जनप्रतिनिधियों ने साफ किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर अब Zero Tolerance Policy अपनाई जा रही है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Women-led Development की ओर बढ़ता कदम
ShaktiRise -यह आयोजन केवल जागरूकता नहीं, बल्कि “Women-led Development” की सोच को धरातल पर उतारने की एक सशक्त पहल रहा—जहां महिलाएं सिर्फ भागीदार नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बन रही हैं।

📢 समाज की सोच बदलने का आह्वान
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपने संबोधन में कहा—
“किसी भी समाज का विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरा है। हमें मिलकर ऐसा वातावरण बनाना होगा, जहां हर महिला खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।”
बाल विवाह के खिलाफ उठी सामूहिक शपथ
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करने की शपथ ली—जो इस आयोजन को और भी सार्थक बना गया।
गौरवपूर्ण उपस्थिति
ShaktiRise -इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह और विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से की। साथ ही कई वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
खबरी का ब्यू :
चंदौली की इस धरती से उठी “मिशन शक्ति” की यह गूंज अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन बनती जा रही है। यह आयोजन उन हर बेटियों के नाम रहा—जो अपने हौसले से समाज की सोच बदलने का दम रखती हैं।
👉 अब वक्त है—डर नहीं, अधिकार की आवाज बनने का…
👉 अब वक्त है—“शक्ति” को पहचानने का…!






















