Yogi Yojana List 2023: जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाया गया है। योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्य के नागरिकों के हित में बहुत से नए कार्य किए हैं।
Yogi Yojana List 2023 के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं को आरंभ किया है। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को बहुत से लाभ प्राप्त होंगे और राज्य की स्थिति में भी सुधार होगा। तो चलिए आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कौन-कौन सी योजनाएँ शुरू की गई हैं और योगी योजनाओं से क्या-क्या लाभ प्राप्त होगा।

Yogi Yojana List 2023
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में कल्याणकारी कार्यक्रमों की शुरुआत की है, जैसे कि महिला कल्याण, युवा कल्याण, और किसानों का कल्याण।
उत्तर प्रदेश, जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है, और योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार ने राज्य के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का प्रारंभ किया है।
इन योजनाओं के अंतर्गत, बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है, और आर्थिक रूप से गरीब लोगों को वित्तीय सहायता दी जा रही है। योजनाओं के माध्यम से सरकार उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए विकास की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
Yogi Yojana List 2023 का उद्देश्य
Yogi Yojana Listका मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास के लिए समय समय पर विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं को शुरू करना है। इसके माध्यम से राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। यह योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए भी उपयोगी है। साथ ही, इसका उद्देश्य ज़रूरतमंद महिलाओं की मदद करना भी है।
Yogi Yojana List 2023 के अंतर्गत योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य निम्न वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग, और मध्यम वर्ग के व्यक्तियों की जरूरतों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उनकी मदद करना है, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकें और समृद्धि प्राप्त कर सकें। इसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
Yogi Yojana List 2023 Highlights
योजना का नाम | Yogi Yojana List 2023 |
इनके द्वारा शुरू की गयी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | विभिन्न प्रकार के लाभ पहुँचाना |
Yogi Yojana List 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा शुरू की गयी योजनाओ का लाभ दिन प्रतिदिन राज्य के नागरिको को पहुंचाया जा रहा है। योगी जी उत्तर प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए नयी से नयी योजनाओ को शुरू करके एक अच्छा कदम उठा रही है राज्य के जो लोग सरकार दुरा शुरू की गयी योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें विस्तारपूर्वक पढ़े और योजना के तहत अपना आवेदन करे।
योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा वर्ष 2017 से लेकर अब तक जितनी भी विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओ को शुरू किया है Yogi Yojana List 2023 हमने नीचे दी हुई है। आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़े। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा शुरू की गई मुख्य योजनाओं के बारे में मुख्य जानकारी जैसे जरूरी दस्तावेज,लाभ, , पंजीकरण प्रक्रिया, उपयोगकर्ता दिशानिर्देश और आधिकारिक वेबसाइट के बारे मे विस्तार से बताएंगे |
Yogi Yojana List 2023 के लाभ क्या क्या है।
- योगी योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के नागरिकों को प्रदान किया जायेगा।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी प्रकार के नागरिकों और सभी जातियों के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएँ शुरू की हैं।
- योगी योजना के तहत विभिन्न प्रकार के मंत्रालयों द्वारा विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जैसे महिला कल्याण, युवा कल्याण, कृषि कल्याण, और इत्यादि।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब नागरिकों को आर्थिक मदद की जा रही है।
- योजनाओं के तहत राज्य के बच्चों, महिलाओं, श्रमिकों, किसानों, और आर्थिक रूप से गरीब लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इन विभिन्न योजनाओं के तहत, यूपी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश गोपालक योजना
उत्तर प्रदेश सरकार ने गोपालक योजना की शुरुआत की है, इस योजना के तहत गोपालकों को ₹200000 तक का ऋण प्रदान किया जाएगा, जिसे दो किस्तों में मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य गोपालकों को 10 से 12 गाय का पशुपालन करने में मदद करना है, और उन्हें डेरी फार्म खोलने का अवसर भी प्रदान करता है। इस योजना का लाभ गोपालकों के लिए है और उनको एक निशुल्क स्मार्टफोन या टेबलेट भी प्रदान किया जाएगा। आवेदन और अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
यूपी फ्री टेबलेट/स्मार्ट फोन योजना
यूपी फ्री टेबलेट/स्मार्ट फोन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के युवाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन और टेबलेट प्रदान किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के छात्रों को शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में सुधार करने में मदद करना है, और उन्हें तैयारी करने के लिए आवश्यक स्मार्टफोन और टेबलेट प्रदान करता है। इस योजना का लाभ छात्रों को होगा, और वे निशुल्क कोचिंग और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन और अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
यूपी स्कॉलरशिप योजना
यूपी स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, खासकर वह छात्र जिनके पारिवारिक आय ₹200000 से कम है। इसके तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने में मदद करने का उद्देश्य है। आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना
एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य गरीब नागरिकों के लिए कन्या की शादी पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत, कन्या के विवाह के समय ₹51,000 की राशि प्रदान की जाती है, जिससे विवाह संबंधित खर्च कम होता है। इस योजना के लाभ के पात्र व्यक्तियों के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश के गरीब नागरिक इस योजना का उपयोग कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश के छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जाती है, जैसे कि यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट, आदि। यह योजना छात्रों को अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि योगी सरकार द्वारा प्रशिक्षण संसाधन उपलब्ध कराया जाता है।
मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना
उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को उद्योगों से जोड़ने का प्रयास करती है। इस योजना के तहत, प्रवासी श्रमिक नागरिकों को रोजगार के संसाधन प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा ताकि उन्हें अपने ग्रामीण क्षेत्र में ही रोजगार मिल सके, और उन्हें अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़े।
यूपी आसान किस्त योजना
यूपी आसान किस्त योजना के तहत उत्तर प्रदेश के नागरिकों को बिजली का बिल भरने में मदद मिलती है। शहरी उपभोक्ताओं को उनके बिल को 12 किस्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाती है, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके बिल को 24 किस्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके लिए मासिक किस्त की न्यूनतम राशि 1500 रुपए होती है।
बीसी सखी योजना
बीसी सखी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को डिजिटल डिवाइस के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जो उनको रोजगार प्राप्त करने में मदद करती हैं। महिलाओं को ₹50,000 की धनराशि से डिजिटल डिवाइस खरीदने में मदद मिलती है, और उन्हें 6 महीने तक ₹4,000 की मासिक धनराशि भी दी जाती है। इसके अलावा, महिलाओं को शादी के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोरोना संक्रमण के कारण माता-पिता की मृत्यु होने पर बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें उनके बच्चों की पढ़ाई से लेकर विवाह तक के खर्च का सहयोग किया जाता है। योजना के अंतर्गत, बच्चों को ₹4,000 की मासिक धनराशि प्रदान की जाती है और उनके खर्च को सरकार द्वारा उठाया जाता है। इसके अलावा, इस योजना के तहत विवाह हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।
यूपी फ्री बोरिंग योजना
प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों को बोरिंग की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी मिशन बोरिंग योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के सामान्य एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लघु एवं सीमांत कृषको को सिंचाई के लिए बोरिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
बोरिंग के लिए पंपसेट की व्यवस्था किसान द्वारा की जाएगी। जिसके लिए बैंक से ऋण की प्राप्ति भी की जा सकती है। सामान्य श्रेणी के लघु एवं सीमांत किसानों को इस योजना का लाभ केवल तभी प्रदान किया जाएगा जब उनके पास न्यूनतम जोत सीमा 0.2 हेक्टेयर हो। यह योजना खेत की गुणवत्ता बढ़ाने में भी कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से किसानों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 75 जनपदों के विशेष प्रोडक्ट के उत्पात तथा बढ़ावा दिया जाएगा। आने वाले 5 सालों में इस योजना के माध्यम से 25 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। यह योजना उत्तर प्रदेश के छोटे, मध्यम एवं परंपरागत उद्योगों का विकास करने में भी कारगर साबित होगी।
इसके अलावा इस योजना के माध्यम से रोजगार सरजीत किए जा सकेंगे। यह योजना प्रदेश के नागरिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी कारगर साबित होगी। वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को उनके जिले के विशेष प्रोडक्ट के उत्पाद के लिए कच्चा माल़, डिजाइन, प्रशिक्षण, तकनीक एवं बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा।
यूपी मिशन शक्ति अभियान
यूपी मिशन शक्ति अभियान को उत्तर प्रदेश की महिला एवं बेटियों को स्वलंबी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को जागरूक किया जाता है। जिससे कि उनको अपने अधिकारों से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सके। इसके अलावा महिलाओं के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम का भी संचालन किया जाता है।
प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। मिशन शक्ति अभियान को 31 अगस्त 2021 को लांच किया गया था। अब तक इस योजना के दो चरण संचालित किए जा चुके हैं। वर्तमान समय में इस योजना का तीसरा चरण संचालित किया जा रहा ह
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से यदि गरीब परिवारों के एकमात्र आय अर्जित करने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में परिवार के सदस्य को ₹30000 की राशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि परिवार को किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़े। इस योजना का लाभ केवल तभी प्रदान किया जा सकता है जब लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक हो। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभ की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में वितरित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की आर्थिक मदद भी हो सकेगी एवं उनके जीवन स्तर में भी सुधार आ सकेगा।
यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना
इस योजना की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा राज्य की लड़कियों को लाभ पहुंचाने के लिए की गयी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की आर्थिक रूप से गरीब परिवार की बेटियों के जन्म होने पर 50000 रूपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी और बेटी की माँ को भी 5100 रूपये की धनराशि वित्तीय सहायता के प्रदान किये जायेगे। इस UP Bhagya Laxmi Yojana के तहत जब लड़की 6 वीं कक्षा में आएगी तो माता-पिता को 3,000 रुपये, 8 वीं कक्षा में 5000 रुपये, कक्षा 10 में 7,000 रुपये और 12 वीं कक्षा में 8,000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत लड़की के 21 वर्ष की आयु होने तक लड़की के माता-पिता को 2 लाख रुपये का कुल धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी ।
UP Bhagya Laxmi Yojana Online Apply
इस योजना के तहत आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए । उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत लड़की की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में नहीं होनी चाहिए। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो वह महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की Official Website पर जाकर यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना के Application Form PDF को डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद आवेद फॉर्म को भरकर अपने नज़दीकी आंगनवाड़ी केंद्र या अपने नज़दीकी महिला कल्याण विभाग के कार्यालय में भी जमा कर सकते है।
उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना
इस योजना को राज्य के श्रमिकों के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत श्रमिकों के परिवारों को महिना एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। इसके अलावा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को भी 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत आर्थिक सहायता की राशि प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को श्रमिक कार्ड का निर्माण करवाना होता है। इसके बाद उनका बैंक खाता भी आधार से लिंक होना चाहिए।
read also :-