धड़ाधड़ आने लगे “Heatwave Red Alert” लोग छोड़ने लगे सड़कें और तलाशने लगे छांव
IMD के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर, ADM राजेश कुमार ने जारी किए सख्त निर्देश
दोपहर 12 से 4 बजे तक घर में रहने की अपील, स्कूलों के समय में बदलाव संभव
मोबाइल कंपनियों ने भी भेजे चेतावनी संदेश, “Stay Safe From Heatwave” का अलर्ट बना चर्चा का विषय
खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चंदौली, ।
रविवार की दोपहर अचानक हजारों मोबाइल फोन एक साथ कंपन करने लगे… “Heatwave Red Alert” का मैसेज स्क्रीन पर चमका और देखते ही देखते पूरा चंदौली सकते में आ गया। बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग तेजी से अपने घरों की ओर लौटने लगे, तो कहीं राहगीर पेड़ों और दुकानों की छांव तलाशते नजर आए।
भीषण गर्मी और 45 से 46 डिग्री तक पहुंचे तापमान ने लोगों की सांसें बढ़ा दी हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राजेश कुमार ने जनपद के सभी विभागों को तत्काल प्रभाव से हीटवेव से बचाव के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

“दोपहर में बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं”
ADM ने साफ निर्देश दिए हैं कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचा जाए। निर्माण कार्यों, फैक्ट्रियों और मजदूरी वाले कार्यों में समय परिवर्तन करने को कहा गया है ताकि श्रमिकों को सीधी धूप से बचाया जा सके।
बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी स्कूलों के समय में बदलाव या जरूरत पड़ने पर अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
“Heatwave Red Alert”-बस स्टैंड से बाजार तक लगेगा राहत का इंतजाम
नगर निकायों और संबंधित विभागों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, मंदिर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्याऊ, वाटर टैंकर, कूल शेल्टर और ग्रीन नेट लगाने का निर्देश दिया गया है। चौराहों पर पानी का छिड़काव और सड़कों को ठंडा रखने के लिए वाटर स्प्रिंकलर भी सक्रिय किए जाएंगे।
“Heatwave Red Alert”-अस्पतालों में हाई अलर्ट, एम्बुलेंस तैयार
स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल, CHC और PHC में ORS, IV फ्लूड, कूलिंग बेड और अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए एम्बुलेंस सेवा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

“Heatwave Red Alert”-मोबाइल अलर्ट ने बढ़ाई चिंता
रविवार को अचानक आए मोबाइल अलर्ट मैसेज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए। कई लोगों ने पहली बार अपने फोन पर इस तरह का सरकारी और मोबाइल नेटवर्क आधारित “Heatwave Emergency Alert” देखा। मोबाइल कंपनियों द्वारा लगातार चेतावनी संदेश भेजे जाने से लोगों में डर और सतर्कता दोनों बढ़ गई।
खबरी न्यूज की जनता से अपील
“गर्मी को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है” — एडिटर इन चीफ के.सी. श्रीवास्तव एडवोकेट
खबरी न्यूज के एडिटर इन चीफ के.सी. श्रीवास्तव एडवोकेट ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि “Heatwave Red Alert”अब सिर्फ मौसम नहीं बल्कि जानलेवा आपदा का रूप लेती जा रही है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, सिर ढककर बाहर निकलें और दोपहर में घर से बाहर जाने से बचें।

उन्होंने कहा कि —
“एक छोटी सी लापरवाही हीट स्ट्रोक में बदल सकती है। सुरक्षित रहिए, सतर्क रहिए और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करिए।”
खबरी न्यूज की चेतावनी — “धूप इस बार सिर्फ तप नहीं रही… चेतावनी भी दे रही है!”





















