© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » चकिया में तेज रफ्तार का कहर! राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने अनियंत्रित कार ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार

चकिया में तेज रफ्तार का कहर! राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने अनियंत्रित कार ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार

सब्जी मंडी के पास हुआ दर्दनाक हादसा, गंभीर रूप से घायल दोनों युवक बरहुआ गांव के निवासी, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

 खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क।  चकिया, चंदौली।
चकिया नगर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आगे स्थित सब्जी मंडी के पास गुरूवार की अपरान्ह लगभग डेढ बजे एक अनियंत्रित सफेद रंग की कार ने वाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवकों की हालत घटनास्थल पर ही अत्यंत चिंताजनक दिखाई दे रही थी और वे दर्द से कराहते हुए अचेत जैसी अवस्था में पहुंच गए थे।

SRVS Sikanderpur

खबरी न्यूज के संवाददाता ज्ञान प्रकाश सिंह ने घटनास्थल से जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने तत्काल घायलों की मदद के लिए दौड़ लगाई। घायल युवकों की पहचान बरहुआ निवासी समसुद्दीन के पुत्रों के रूप में बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सफेद रंग की कार काफी तेज गति में थी। टक्कर मारने के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार होना ही उचित समझा। इससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक मानवीय संवेदना दिखाता तो घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद मिल सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था शुरू की। एंबुलेंस और अन्य साधनों के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का इलाज के लिए भेजे जा चुके थे।  उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही थी।

स्पीड पर नहीं लग पा रहा विराम

चकिया क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन और पुलिस की चुनौतियों को बढ़ा दिया है। पुलिस द्वारा समय-समय पर वाहन चेकिंग, हेलमेट अभियान और यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के बावजूद तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर स्पीड कंट्रोल के लिए और अधिक सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

Dalimss Sunbeam Chakia

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दुर्घटना करने वाली कार की पहचान कर चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति दुर्घटना करके फरार होने का साहस न कर सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन की तलाश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Silver Bells Chakia

खबरी न्यूज की अपील

सड़क पर वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। कुछ सेकंड की लापरवाही किसी परिवार की पूरी जिंदगी बदल सकती है। तेज रफ्तार नहीं, सुरक्षित सफर ही समझदारी है।

रिपोर्ट: ज्ञान प्रकाश सिंह, संवाददाता, खबरी न्यूज बनगाँवा 
एडिटर इन चीफ: के.सी. श्रीवास्तव 

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!