विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत कौन? मंत्री ने दिया सीधा जवाब…
“शिक्षक मजबूत होंगे तभी विकसित भारत बनेगा” — रवीन्द्र जायसवाल
चन्दौली | खबरी न्यूज
“जो राष्ट्र अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वही दुनिया का नेतृत्व करता है।” इसी संदेश के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को हुआ, जिसका लाइव प्रसारण चन्दौली कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब शिक्षक सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानित होंगे। कार्यक्रम में जनपद के 15 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान किए गए, जबकि जिले के 10,327 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइये एवं कर्मचारी इस योजना से लाभान्वित होंगे।
क्या मिलेगा?
✅ हर वर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज
✅ ₹1 करोड़ तक दुर्घटना बीमा (पात्र कर्मचारियों के लिए)
✅ एयर एक्सीडेंट कवर
✅ बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए विशेष सहायता
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाखों अभिभावकों के खातों में डीबीटी के जरिए ₹1200 भी भेजे। मंत्री ने अपील की कि यह पैसा केवल बच्चों की यूनिफॉर्म, जूते, बैग और पढ़ाई पर ही खर्च करें।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कहा कि चन्दौली में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

शिक्षकों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा!
✅ ₹5 लाख कैशलेस इलाज
✅ ₹1 करोड़ तक बीमा सुरक्षा
✅ चन्दौली के 10,327 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
✅ छात्रों के लिए ₹1200 डीबीटी भी जारी

क्या आपको लगता है कि शिक्षकों के लिए यह योजना शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।#KhabariNews #Chandauli #Teachers #UPNews #YogiGovernment #CashlessMedical #DBT #Education #BreakingNews


raising sun





















