© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » करंट का कहर: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई विवाहिता, मौके पर दर्दनाक मौत

करंट का कहर: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई विवाहिता, मौके पर दर्दनाक मौत

छत पर झाड़ू लगाते समय सरिया हाईटेंशन तार से छुआ, बचाने पहुंचे देवर-देवरानी भी झुलसे; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

चहनिया से मनोज मिश्रा 

चहनियां/चंदौली | खबरी न्यूज

SRVS Sikanderpur

चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चकबूलन गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर की छत पर सफाई कर रही 28 वर्षीय विवाहिता की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान उसे बचाने पहुंचे उसके देवर और देवरानी भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि मृतका के परिवार में कोहराम मच गया।

छत पर रखी सरिया बनी मौत का कारण

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चकबूलन गांव निवासी पप्पू यादव की बहू कंचन यादव (28 वर्ष), पत्नी मनोज यादव, बुधवार सुबह अपने पक्के मकान की छत पर झाड़ू लगाकर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान छत पर रखी करीब पांच फीट लंबी लोहे की सरिया को हटाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से सरिया अचानक स्पर्श कर गई। तेज करंट प्रवाहित होते ही कंचन उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बचाने दौड़े परिजन भी हुए घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज और अफरा-तफरी सुनकर मृतका की देवरानी सपना यादव और देवर संदीप यादव छत पर पहुंचे। दोनों ने कंचन को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बिजली के संपर्क से दोनों को अलग किया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

दो मासूम बच्चों से छिन गया मां का साया

इस दर्दनाक हादसे ने दो मासूम बच्चों का बचपन भी उजाड़ दिया। मृतका कंचन यादव अपने पीछे पांच वर्षीय बेटी अंशिका और तीन वर्षीय पुत्र किशन को छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। गांव में यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

Dalimss Sunbeam Chakia

परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के ससुर पप्पू यादव, सास सुशीला देवी, पति मनोज यादव, देवर मनीष यादव और संदीप यादव सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने पर बलुआ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Silver Bells Chakia

हाईटेंशन लाइन बनी चिंता का विषय

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई मकानों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है, जिससे लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि आबादी क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए या आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

खबरी न्यूज अपील

बिजली से जुड़े कार्यों या छत पर रखी लोहे की सरिया, पाइप, एंटीना अथवा अन्य धातु की वस्तुओं को हटाते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि मकान के ऊपर या आसपास हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही हो तो बिजली विभाग को इसकी जानकारी देकर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराएं। थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

dayalu chief guest

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!