© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » एजुकेशन » चकिया में ईस्टर्न जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, पहले ही दिन रिंग में बरसा दमखम

चकिया में ईस्टर्न जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, पहले ही दिन रिंग में बरसा दमखम

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार ने किया उद्घाटन, पूर्वांचल के युवा मुक्केबाजों ने दिखाया शानदार जज्बा

डालिम्स  सनबीम स्कूल में खेल महाकुंभ जैसा माहौल, राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मिलेगा सुनहरा मंच

 खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क  चकिया (चंदौली)। चकिया की धरती शनिवार को युवा मुक्केबाजों के जोश, उत्साह और खेल भावना की गवाह बनी, जब दालिम्स सनबीम स्कूल के विशाल प्रांगण में ईस्टर्न जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट का भव्य और गरिमामय शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में खेल जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसके बाद पूरे परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार रहे। उनका विद्यालय परिवार की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक प्रताप सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की और रिबन काटकर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया।

SRVS Sikanderpur

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यवेक्षक शशि प्रकाश सिंह, एआईबीए 1-स्टार अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच एवं एमएसवी बॉक्सिंग एकेडमी के चेयरमैन दिलीप कुमार सिंह की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इनके अलावा चकिया के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक प्रताप सिंह, डायरेक्टर सुधा सिंह, सावित्रीबाई फुले विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता सिन्हा, डॉ. सुधा सिंह, स्मिता जैन सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को मिला अनुशासन और खेल भावना का संदेश

उद्घाटन अवसर पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार और अंतरराष्ट्रीय कोच दिलीप कुमार सिंह ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग केवल ताकत का खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, तकनीक और मानसिक मजबूती का खेल है। खिलाड़ियों को जीत और हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।

उन्होंने युवा मुक्केबाजों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे क्षेत्रीय टूर्नामेंट प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यहां से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बना सकते हैं।

पहले दिन रिंग में दिखा जोरदार मुकाबला

औपचारिक उद्घाटन के बाद जैसे ही पहले दिन के मुकाबले शुरू हुए, पूरा विद्यालय परिसर खेल के रोमांच से भर गया। ईस्टर्न जोन के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा मुक्केबाजों ने रिंग में अपनी शानदार तकनीक, तेज फुटवर्क, मजबूत पंच और बेहतरीन स्टेमिना का प्रदर्शन किया।

Dalimss Sunbeam Chakia

हर मुकाबले में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। एक ओर जहां कुछ मुकाबले आक्रामक अंदाज में खेले गए, वहीं कई मुक्केबाजों ने अपनी रणनीति और तकनीकी कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया। खिलाड़ियों के हर सटीक पंच और शानदार बचाव पर दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं।

विद्यालय परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे प्रतियोगिता का माहौल और अधिक जीवंत हो गया। पहले दिन के मुकाबलों ने यह साफ कर दिया कि आने वाले दिनों में दर्शकों को कई रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Silver Bells Chakia

राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, खेल अधिकारियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि ईस्टर्न जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट अगले कुछ दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली युवा मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में छिपी बॉक्सिंग प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

चकिया में आयोजित यह टूर्नामेंट न केवल स्थानीय खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दे रहा है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए यह संदेश भी दे रहा है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और अनुशासन के बल पर वे खेल की दुनिया में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

खबरी न्यूज़ की ओर से इस खेल महोत्सव की लगातार कवरेज की जाएगी, ताकि चकिया की धरती से उभर रही युवा खेल प्रतिभाओं को व्यापक पहचान मिल सके।

खबरी न्यूज़ | चंदौली

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!