ddu news
डीडीयू नगर चंदौली। जनपद के मिनी महानगर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जायसवाल स्कूल लाट नंबर दो में बुधवार की देर रात एक अधेड़ में फांसी लगाकर जान देदी। पड़ोसियों ने अधेड़ को पंखे से लटकता देख तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लाट नंबर दो के रहने वाले स्वर्गीय जंगी साह गुप्ता का सबसे बड़ा पुत्र गुड्डू गुप्ता 48 वर्ष जो इधर-उधर घूमता था। मृतक की पत्नी कुछ वर्ष पूर्व मायके चली गई थी। गुड्डू गुप्ता घर में अकेला ही रहता था। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने देखा कि दूसरे मंजिल के बरांडे में कुंडी से दुपट्टे के सहारे फंदे पर मृतक का शव लटक रहा है।
जिसकी तत्काल सूचना लोगों ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतर कर अगली कार्रवाई में जुट गई। बताते चलेकि बीते 11 मइ 2024 को मृतक गुड्डू गुप्ता के छोटे भाई कमलेश गुप्ता और बहन अंजू गुप्ता उर्फ़ गुड़िया ने इसी मकान में दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे पर लटक कर रात में आत्म हत्या कर ली थी। जानकारी के अनुसार स्वर्गीय जंगी साह गुप्ता के तीन पुत्रों में से सबसे बड़े पुत्र गुड्डू गुप्ता थे, दूसरे नंबर पर कमलेश गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता, और तीसरा भाई रवि गुप्ता उर्फ विष्णु जो इस समय नशा मुक्ति केंद्र वाराणसी में है।
वही माता-पिता की तकरीबन 10 साल पहले मौत हो चुकी थी मृतक गुड्डू गुप्ता की शादी हुई थी लेकिन पत्नी से अनबन होने के बाद वह काफी सालों से मायके में रहती है। इस संबंध में कुडा बाजार चौकी इंचार्ज में बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई में जुट गई है।






