© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » बस संचालक राजकुमार यादव कि हत्या में शामिल अभिषेक सिंह की तलाश तेज : CHANDAULI NEWS

बस संचालक राजकुमार यादव कि हत्या में शामिल अभिषेक सिंह की तलाश तेज : CHANDAULI NEWS

बस संचालक राजकुमार यादव कि हत्या में शामिल अभिषेक सिंह की तलाश तेज,

विवेचना हेतु पहुंची पुलिस

SRVS Sikanderpur

डीडीयू नगर चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी बस संचालक राजकुमार यादव उर्फ मुट्टुन कि बीते वर्ष दिनांक 1 मई 2025 को धानापुर बस स्टैंड तिराहा पर गोली मार कर हत्या कर दी गई।

हत्या में शामिल मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ उर्फ पहलवान सिंह पुत्र स्व. गुलाब सिंह निवासी महुवर कला घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान मुट्टुन हत्या कांड और चकिया में हुई मुठभेड़ के मुकदमे में न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त कर लिया है।

विवेचना में सहयोग हेतु आरोपी अभिषेक के घर तीन बार धानापुर पुलिस ने नोटिक चस्पा कर बयान लेना चाही। परन्तु अभिषेक अन्यत्र इधर उधर भागे फिर रहा है, पुलिस को आशंका है कि अभिषेक किसी और घटना के फिराक में है।

जिससे धानापुर सहित समूचे जिले का माहौल खराब हो सकता है। पुलिस अभिषेक की तलाश में तेजी ला दी है। ताकि बयान दर्ज कर विधिक कार्रवाई को सफल बनाया जाएं।

Dalimss Sunbeam Chakia

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!