Gorakhpur Rajkumar Chauhan Murder
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज उस समय सनसनी फैल गयी, जब चिलुआताल थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वाक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पार्षदने 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे लेकिन बच न सके. मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है.
चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया, पहले उनके सिर में गोली मारी गई, इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया. यही नहीं हमलावर कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद फरार हो गए. बदमाशों ने अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे.
क्या हुआ था?
- घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके की है।
- जैसे ही वे घर से करीब 500 मीटर दूर पहुंचे, 4–6 हमलावरों ने घेर लिया।
- हमलावरों ने पहले गोली चलाई और फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए।
100 मीटर तक भागे, फिर भी नहीं बच सके
- गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे।
- लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और दोबारा पकड़कर हमला किया।
- बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा वार किए गए और हमलावर तब तक रुके रहे जब तक मौत की पुष्टि नहीं हो गई।
घटना के बाद क्या हुआ?
- वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और हड़कंप मच गया।
- गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन भी किया।
- पुलिस ने अब तक 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।
हत्या की वजह?
- शुरुआती जानकारी में पुरानी रंजिश को वजह माना जा रहा है।
- साथ ही यह भी सामने आया है कि वे राजनीतिक रूप से सक्रिय थे और विधान सभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, इसलिए राजनीतिक एंगल से भी जांच हो रही है।
परिवार का बयान
- पत्नी ने कहा: “जान का बदला जान चाहिए”, जिससे घटना के बाद परिवार का गुस्सा साफ दिख रहा है।
