© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » करोड़ों की शराब पकड़ने वाली टीम को डीआइजी ने दिया 50 हजार का इनाम

करोड़ों की शराब पकड़ने वाली टीम को डीआइजी ने दिया 50 हजार का इनाम

करोड़ों की शराब पकड़ने वाली टीम को डीआइजी ने दिया 50 हजार का इनाम

मात्र 15 दिनों में करोड़ों की शराब बरामद

SRVS Sikanderpur

पंजाब और नोएडा से बिहार भेजी जा रही थी अवैध खेप

डीडीयू नगर चंदौली। जिले में अपराधियों और तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट और सर्विलांस टीम द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई से गदगद होकर पुलिस प्रशासन ने टीम को 50,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सम्मान टीम की सतर्कता, साहस और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में स्वाट व सर्विलांस टीम ने पिछले 15 दिनों के भीतर तस्करी के तीन बड़े मामलों का खुलासा किया। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए शातिराना तरीके अपनाए थे, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं सके।
2 मार्च 2026: टीम ने आलू की बोरियों के नीचे छिपाई गई 1028 पेटी शराब बरामद की, जिसकी कीमत 1.68 करोड़ रुपये थी। यह खेप पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी।
9 मार्च 2026: नोएडा से बिहार जा रहे एक ट्रक से कागज के गट्ठरों के नीचे छिपी 849 पेटी शराब पकड़ी गई। इसकी अनुमानित कीमत 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई।
14 मार्च 2026: पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाई गई 710 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये थी।
कुल 4.28 करोड़ की बरामदगी और गिरफ्तारी
इन तीनों बड़ी कार्यवाहियों में पुलिस ने कुल 2587 पेटी (लगभग 23,000 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कुल कीमत लगभग 4.28 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने न केवल माल बरामद किया, बल्कि तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है।
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के कुशल निर्देशन में मिली इस सफलता की पूरे महकमे में प्रशंसा हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह इनाम टीम के मनोबल को बढ़ाने और भविष्य में इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के लिए दिया गया है। चन्दौली पुलिस की इस मुस्तैदी ने बिहार में शराब तस्करी करने वाले सिंडिकेट को बड़ा झटका दिया है।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!