डीडीयू नगर चंदौली। चहनियां क्षेत्र स्थित चैत्र नवरात्र के शुक्ल पक्ष अष्टमी के दिन अलसुबह से शाम तक मां महागौरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मान्यता के अनुसार धन लाभ, वैभव, और सुख शांति के माता महागौरी को नारियल से बने व्यंजनों का भोग लगाना चाहिए।

इस दिन मां को सफेद पुष्प , सफेद कपड़ा, नारियल से बने मीठा, अर्पित करें। मां के वंदना मंत्र का उच्चारण करें, अष्टमी तिथि पर मां को हलुआ, पूरी , काले चने, एवं नारियल का भोग लगाएं। भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। वही कांवर मां महरौडी देवी के पुजारी स्वामी विष्णु विक्रमाचार्य जी महाराज देवी मां की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि मां महरौडी देवी के मंदिर में जो भी भक्त श्रद्धा भाव से पूजा अर्चन करता है मां अपने भक्तों को सुख शांति, धन लाभ , प्रदान करती है।
और अपने भक्तों को हर मनोकामना मां पूर्ण करती है। क्षेत्र के कांवर मां महरौडी देवी, तरगांव चकिया मां बंगलामुखी भगवती मंदिर, मटियरा विशेषरपुर मां खाखरा देवी, मारूफपुर मां दुर्गा मंदिर, मथेला मां काली मंदिरों में चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन मंदिरों में मां की पूजन अर्चन के लिए मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
