© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » Uncategorized » खबरी न्यूज– सर्दी से सुरक्षा – “क्या करें, क्या न करें

खबरी न्यूज– सर्दी से सुरक्षा – “क्या करें, क्या न करें

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चंदौली।

शीतलहर का कहर: किसान और आमजन को कैसे बचाएं, जानिए “क्या करें क्या न करें” एडवाइजरी
संपादक सुझाव: एडवोकेट के.सी. श्रीवास्तव

SRVS Sikanderpur

अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार (वि./रा.) के निर्देश और उ०प्र० राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ की एडवाइजरी के अनुसार शीतलहर से बचाव के लिए विशेष उपाय जारी किए गए हैं। शीतलहर का असर सिर्फ ठंड तक सीमित नहीं है, यह किसानों की फसलें, बागबानी और आम लोगों की सेहत पर भी गंभीर असर डालता है।

पहले जानिए सावधानी:

  • रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों से मौसम की ताजा जानकारी लें।
  • शरीर को गर्म रखने के लिए कपड़ों की कई परतें पहनें।
  • आवश्यक आपातकालीन आपूर्ति घर पर तैयार रखें।
  • शीतलहर से फ्लू, नाक बहना या नाक से खून जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे लक्षण होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

कृषि और फसल: खतरा और बचाव
शीतलहर और पाला किसानों की मेहनत पर कहर बनकर आते हैं। खरीफ की फसलों की वृद्धि कम हो जाती है, पत्तियां जल जाती हैं और विभिन्न रोग जैसे काला रतुआ, सफेद रतुआ, पछेती-सुषार उभर आते हैं। अंकुरण, वृद्धि, पुष्पन, उपज और भंडारण अवधि भी प्रभावित होती है।

क्या करें:

Dalimss Sunbeam Chakia
  • ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु बोर्डो मिश्रण, कॉपर ऑक्सी क्लोराइड, फास्फोरस और पोटेशियम का छिड़काव करें।
  • हल्की और बार-बार सतही सिंचाई करें; यदि संभव हो तो स्प्रिंकलर सिंचाई का उपयोग करें।
  • ठंड प्रतिरोधी फसलों और पौधों की खेती करें।
  • इंटरक्रॉपिंग (अंतर फसल) तकनीक अपनाएं – टमाटर, बैंगन जैसी सब्जियों के साथ सरसों/अरहर जैसी लंबी फसलें।
  • युवा फलदार पौधों को प्लास्टिक, पुआल या सरकंडा से ढकें और गर्म तापीय व्यवस्था प्रदान करें।
  • जैविक मल्विंग करके हवा की गति को कम करें और फसलों की सुरक्षा बढ़ाएं।

खबरी न्यूज एडिटर-इन-चीफ एडवोकेट के.सी. श्रीवास्तव का सुझाव:
“शीतलहर केवल मौसम की मार नहीं, यह किसानों और आमजन के लिए सीधा आर्थिक और स्वास्थ्य संकट बन सकती है। हर नागरिक और किसान को इस एडवाइजरी को गंभीरता से अपनाना चाहिए। जागरूक रहें, तैयार रहें, और अपने परिवार व फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।”

खबरी न्यूज का संदेश:
यह शीतलहर आपके घर, खेत और बाग-बगिचों में न केवल ठंड लाती है, बल्कि सुरक्षा और सावधानी का पैगाम भी देती है। इसे हल्के में न लें। इस एडवाइजरी को फैलाएँ, अपने दोस्तों और पड़ोसियों को बताएं और सावधानी अपनाकर इस सर्दी का सामना करें।

Silver Bells Chakia

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!