✍️ Khabari News रिपोर्ट – ग्राउंड टीम: त्रिनाथ पांडेय, सरदार गौतम सिंह, किशन श्रीवास्तव
????️ “किसे पता था कि जिस गीत पर थिरक रहे थे, वही पल उनकी अंतिम धड़कन का गीत बन जाएगा…”




चकिया, चंदौली।
शादी का माहौल था। डीजे की धुन पर नाचते कदम और आंखों में हज़ारों सपने। पर चंद सेकंड का संतुलन बिगड़ना, ज़िंदगी का नक्शा बदल गया।
शनिवार को चकिया से सटे सैदूपुर के पास एक DJ वाहन पलट गया, जिसमें उजारी डरवा, थाना चैनपुर, बिहार निवासी हरिहर विंद (उम्र 18) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही कई अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।
????DJ पलटी शादी का जश्न टूटा चीखों में – मौत बनकर पलटी डीजे
बारात शिकारगंज स्थित शलवंत मौर्या के घर जा रही थी, जिसकी शुरुआत जयमंगल पुत्र जगदीश के आंगन से हुई थी। डीजे पर तीन युवक बैठे थे – पर किसी को क्या मालूम था कि ये उनका आखिरी सफर होगा?
खरौझा गांव के समीप जैसे ही DJ वाहन मुड़ा, अनियंत्रित होकर पलट गया। वहां मौजूद लोगों ने चीख-पुकार मचाई, और खून से लथपथ युवक को आनन-फानन में संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरिहर को मृत घोषित कर दिया।
???? अस्पताल में मातम – आंखों में आंसू और जुबां पर सन्नाटा
इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार, युवक को सुरेंद्र मौर्या और वीरेंद्र द्वारा लाया गया था। पूछताछ में युवक की पहचान हरिहर विंद पुत्र रोहित, निवासी उजारी डरवा (बिहार) के रूप में हुई। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

???? घायलों का इलाज जारी – द्रविलोक हॉस्पिटल में भर्ती
वहीं, हादसे में घायल अखिलेश पुत्र जगदीश को चकिया के द्रविलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे इलिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।
????️ एक मां की चीख, जो कैमरे में कैद नहीं हो सकती
“मेरा लाल… अभी कल ही तो कहा था कि डीजे पर बैठूंगा, खूब नाचूंगा… अब कैसे बता दूं उसे कि उसकी जगह श्मशान में तय हो गई है।”

ये शब्द उस मां के थे जिसकी आंखें रो-रोकर सूख चुकी थीं। वहां मौजूद लोग भी खबरनवीस नहीं, हमदर्द बन गए।
???? Khabari News की चेतावनी – यह सिर्फ हादसा नहीं, सिस्टम की नज़रअंदाज़ी भी है
क्या इस वाहन की स्थिति जांची गई थी?
क्या चालक के पास पर्याप्त ट्रेनिंग थी?
क्या DJ वाहनों को सुरक्षित चलाने के लिए प्रशासन के पास कोई गाइडलाइन है?
“Khabari News” सवाल पूछता है — क्या हर शादी को श्मशान में बदलने से पहले जागेगा सिस्टम?
???? कवरेज – आंखों देखा हाल
त्रिनाथ पांडेय, सरदार गौतम सिंह, किशन श्रीवास्तव की टीम जब मौके पर पहुंची, तो फटी हुई चप्पलें, टूटी हुई डीजे मशीनें और खून के धब्बे हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे। भीड़ अब भी जमी थी — कुछ हाथ दुआ में जुड़े थे, तो कुछ प्रशासन से जवाब मांग रहे थे।
???? Khabari News की मांग:
- DJ वाहनों की सुरक्षा जांच अनिवार्य हो
- चालक के लिए प्रशिक्षित होना अनिवार्य बनाया जाए
- शादी समारोहों में यातायात पुलिस की निगरानी सुनिश्चित हो
- पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता राशि दी जाए
???? यह खबर नहीं, एक चेतावनी है
आज हरिहर चला गया… कल कोई और होगा…
जब तक हम केवल खबरें पढ़ते रहेंगे और कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शोकगीत DJ पर बजेगा।
Khabari News बोले – अब वक़्त है जागने का, चुप रहने का नहीं।






















