????खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चंदौली |
एक बेहद चौंकाने वाली कार्रवाई में आज चंदौली जनपद की अलीनगर थाना पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा और उनके कब्जे से 70 बोतल After Dark Blue ब्रांड की अवैध शराब (प्रत्येक 180 ml) बरामद की गई है। यह शराब एक ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग में छिपाकर रखी गई थी।




???? कार्रवाई की पटकथा जैसी कहानी:
गौरतलब है कि शराब तस्कर ट्रेन की चेन पुलिंग करके अवैध शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा रहे थे। जैसे ही मानस नगर पोखरे के पास चेकिंग अभियान चला, एक सटीक सूचना पर पुलिस व आरपीएफ की टीम हरकत में आ गई और दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों बैग में शराब की बड़ी खेप मिली।
???? गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
- रजनीश उर्फ राजा, पुत्र अशोक यादव, निवासी ग्राम गोकिता, थाना पंडारक, जिला पटना (बिहार)।
- आलोक राज, पुत्र धरमपाल सिंह, निवासी ग्राम चिरैयाताल, थाना कंकड़बाग, जिला पटना (बिहार)।
दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 207/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से जारी है।
????️♂️ ऑपरेशन में शामिल रहे ये अधिकारी:
थाना अलीनगर टीम:

- निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र (प्रभारी निरीक्षक)
- उ0नि0 अनिल कुमार यादव
- उ0नि0 बीरेंद्र वर्मा
- हे0का0 अनिल कुमार यादव
आरपीएफ टीम:
- उ0नि0 अमरजीत दास
- आरक्षी भगवान सिंह
???? सोशल मीडिया पर हड़कंप:
इस कार्रवाई की खबर जैसे ही “खबरी न्यूज़” वेव पोर्टल और सोशल मीडिया पर आई, जनता में कानून व्यवस्था की सक्रियता की सराहना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने लिखा कि ट्रेनों में इस तरह की चेन पुलिंग और तस्करी को रोकना बेहद ज़रूरी है।

???? प्रशासन की दो टूक:
चंदौली पुलिस व आरपीएफ का यह साझा ऑपरेशन यह संदेश देता है कि कानून के लंबे हाथ हर अवैध धंधे को खत्म करने के लिए तैयार हैं। चाहे वो ट्रेन के रास्ते हो या गली-मोहल्लों के रास्ते, हर अवैध कारोबार की कमर तोड़ी जाएगी।
???? खबरी न्यूज़ एडिटर इन चीफ के ०सी०श्रीवास्वत एडवोकेट की विशेष टिप्पणी:
इस पूरी घटना में सबसे अहम बात यह रही कि ट्रेन का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था — जो रेलवे की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। रेलवे प्रशासन को भी अब ऐसे गिरोहों के खिलाफ और सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही पुलिस की यह तत्परता बताती है कि जनपद में अवैध कारोबार के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है।
???? “खबरी न्यूज़” आपसे अपील करता है कि यदि आप अपने आस-पास किसी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। आपकी जागरूकता, कानून का सबसे बड़ा हथियार है।






















