© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » राज्य स्तर पर नौवां स्थान: तुलसी स्मारक सेवा इंटर कॉलेज के छात्र अमन की ऐतिहासिक उपलब्धि

राज्य स्तर पर नौवां स्थान: तुलसी स्मारक सेवा इंटर कॉलेज के छात्र अमन की ऐतिहासिक उपलब्धि

  • बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सांकेतिक चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से किया गया सम्मानित
  • विधायक चकिया, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया
  • मेहनत व लक्ष्य से प्राप्त होती है मंजिल
  • कड़ी मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें विधायक चकिया कैलाश आचार्य
  • शिक्षा से होती है व्यक्ति की पहचान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राजधानी लखनऊ से वीडियो संदेश के माध्यम से अमन सहित सभी गोल्ड मेडलिस्ट व टॉपर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा—

“यूपी की धरती प्रतिभाओं की धरती है। ऐसे ही होनहार विद्यार्थी आने वाले कल के आईएएस, डॉक्टर, वैज्ञानिक और राष्ट्रनिर्माता होंगे।”

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क

SRVS Sikanderpur

चंदौली।आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

विधायक ने किया कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील

विधायक चकिया कैलाश ख्नरवार ने सभी बच्‍चों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। साथ ही कहा कि छात्र देश का भविष्य है। आने वाले दिनों में बेहतर पढ़ाई कर बहुत से बच्चे आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनिर, टीचर, सेना का अधिकारी बनकर देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगें।

???? जनपद के 19 मेधावी विद्यार्थियों को भी मिला मंच, बनीं नज़ीर

हाईस्कूल परीक्षा 2025 में

  • ????‍???? 05 बालक
  • ????‍???? 04 बालिका

इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में

  • ????‍???? 04 बालक
  • ????‍???? 06 बालिका

इन सभी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
???? सभी को प्रदान किए गए:

  • सांकेतिक चेक
  • टैबलेट
  • प्रशस्ति पत्र
  • मेडल

???? मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

Dalimss Sunbeam Chakia

जिलाधिकारी ने कहा “शिक्षा से ही व्यक्ति की पहचान होती है। ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज को नई दिशा देना है।”

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने वर्ष-2025 में हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को सांकेतिक चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया। एवं राज्य स्तर पर मा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी द्वारा जनपद चंदौली के विद्यालय तुलसी स्मारक सेवा इंटर कालेज आश्रम के छात्र अमन को नवां स्थान (96.50) प्रतिशत हासिल करने पर शुभकामनाएं दी।

संबोधित करते हुए कहा कि जनपद एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत करना उनके हौसले को मजबूती दी जा रही है ताकि आगे वह शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल कर पाएं। इसके लिए सभी लोग दृढ़ संकल्प ले कि जनपद, समाज एवं अपने अभिभावक का नाम रौशन करेंगे और योग्य नागरिक बनकर देश की सेवा करें।

Silver Bells Chakia

हाईस्कूल परीक्षा वर्ष-2025 में 05 बालक एवं 04 बालिका मेधावी रही। इसी प्रकार इंटर मीडिएट परीक्षा वर्ष-2025 में 04 बालक एवं 06 बालिका मेधावी रही।

???? “अमन और बृजेश के नाम से गूंजा चंदौली,

जनपद चंदौली के विद्यालय संत चरण देवपत्ती इण्टर कालेज चिलबिला, कमालपुर के छात्र बृजेश कुमार पाल पुत्र सुरेश पाल कक्षा 11 द्वारा 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में प्रदेश स्तर पर (गोल्ड मेडल) स्वर्ण पदक से विजेता हुए थे मा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा 75 हजार का सांकेतिक चेक सौंप कर प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया।

समारोह के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से  मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश भर के होनहार छात्रों और खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव, प्रधानाचार्यगण, अभिभावक एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!