© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » Uncategorized » ???? “चकिया SDM की सख्त एंट्री से दिरेहू गाँव में मचा हड़कंप!”

???? “चकिया SDM की सख्त एंट्री से दिरेहू गाँव में मचा हड़कंप!”

“मुख्यमंत्री आवास योजना की ज़मीन पर कब्जा? अब नहीं चलेगा!”

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चकिया‚चंदौली।

SRVS Sikanderpur

????️ गुरुवार की सांयकाल का समय था… सूरज ढल रहा था… और ठीक उसी वक्त दिरेहू गाँव में प्रशासन का तूफानी काफिला दाखिल हुआ। चकिया के नवागत उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने जैसे ही कदम रखा, पूरा गाँव सन्न रह गया।
???? SDM मिश्रा की अगुवाई में चला अवैध कब्जा हटाओ अभियान एक्शन और सख्ती का जीता-जागता उदाहरण बन गया।

???? दरअसल मामला क्या है?

दिरेहू गाँव में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 20 पात्र लाभार्थियों को ग्रामसभा की ज़मीन पर पट्टे दिए गए थे। परंतु अफसोस की बात यह है कि वर्षों से उस भूमि पर कुछ प्रभावशाली ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जब पट्टाधारकों ने कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई तो पूरा प्रशासन हरकत में आया — और नतीजा सामने है!

???? चकिया के नए SDM की “धमाकेदार एंट्री”

गुरुवार की शाम करीब 5 बजे
???? SDM विनय कुमार मिश्रा
???? नायब तहसीलदार चकिया
???? लेखपाल दिरेहू
???? कानूनगो
???? और भारी पुलिस बल के साथ गाँव में पहुँच गए।

कोई शोर नहीं, कोई नोटिस नहीं— सीधा एक्शन!

Dalimss Sunbeam Chakia

????️ “या तो खुद खाली करो… या फिर कल JCB आएगी!”

SDM मिश्रा का लहजा साफ था –

“मुख्यमंत्री योजना की ज़मीन पर किसी भी हालत में अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। अगर कल तक ज़मीन खाली नहीं की गई, तो JCB से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।”

गाँववालों की भीड़ सन्नाटे में थी… जिनके कब्जे थे, उनके चेहरे उतर चुके थे…
जिन्हें घर मिलना था, उनकी आँखों में उम्मीदें लौट आईं।

Silver Bells Chakia

???? भूचाल लाने वाले अफसर की वापसी

बता दें कि SDM विनय कुमार मिश्रा वही अफसर हैं जिन्होंने चंदौसी में अपने कार्यकाल के दौरान
▪️ सार्वजनिक भूमि पर कब्जों की नकेल कसी
▪️ नगरों को अतिक्रमण मुक्त किया
▪️ और बिना किसी राजनीतिक दबाव के बुलडोजर की गूंज से व्यवस्था को दुरुस्त किया।

समझौतावादी नहीं, सिस्टम सुधारक हैं मिश्रा जी।
और अब चकिया में भी वही तस्वीर दिखाई देने लगी है।

???? कितनी ज़मीन पर है कब्जा?

???? लगभग ढाई बीघे ग्रामसभा भूमि पर कब्जा था
???? इस भूमि को 20 लाभार्थियों को आवास योजना के तहत आवंटित किया गया
???? परन्तु वर्षों से कुछ प्रभावशाली ग्रामीण इसे जोतते-बोते आ रहे थे
???? अब प्रशासन के साफ निर्देश हैं –

“पट्टा मिला है, तो घर मिलेगा — कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं!”

“फुल एक्शन मोड में SDM”

खबर के अनुसार
▪️ SDM मिश्रा ने मौके पर ही सीमांकन करवा दिया
▪️ नायब तहसीलदार से रिपोर्ट तलब की
▪️ कानूनगो को रिकार्ड अद्यतन करने का आदेश
▪️ और पुलिस को पूरी कार्रवाई में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए

⚠️ संदेश स्पष्ट है — कब्जाधारी हो जाएं सावधान!

चकिया में प्रशासन की ये कार्यवाही सिर्फ शुरुआत है।
▪️ जिन-जिन गाँवों में पट्टे के बाद भी कब्जा नहीं मिला
▪️ या सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण है
▪️ वहाँ अब मिश्रा मॉडल लागू होने जा रहा है!

???? रिपोर्ट: Khabari News | विशेष संपादन: एडवोकेट के.सी. श्रीवास्तव इडिटर इन चीफ
???? चकिया | दिरेहू गाँव | ज़मीनी कार्रवाई की ज़मीन से

???? #SDMAction #चकियाBreaking #मुख्यमंत्रीआवास #अवैधकब्जा #JCBWarning #KhabariNews

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

0 thoughts on “???? “चकिया SDM की सख्त एंट्री से दिरेहू गाँव में मचा हड़कंप!””

  1. Ek news aaj bhi dena toh
    SDM के स्पष्ट आदेश के बावजूद ग्राम दिरेहु में ग्राम प्रधान द्वारा आम के पेड़ों की अवैध कटाई कराई गई, जिससे प्रशासनिक निर्देशों की खुली अवहेलना सामने आई है।

    Reply

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!