© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या के मामले में महज 15 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या के मामले में महज 15 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर उत्तर प्रदेश: मंगलवार सुबह करीब 6:15 बजे चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवां गांव निवासी राजकुमार चौहान मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर हालत में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

[smartslider3 slider=”10″]

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने गोरखपुर–सोनौली मार्ग जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और 8 टीमों का गठन कर जांच शुरू की।

SRVS Sikanderpur

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के अनुसार, घटनास्थल और आसपास के 8 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें दो संदिग्ध घटना से पहले मौके की ओर जाते हुए दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने राज चौहान और विपिन यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक के भतीजे के साथ हुए विवाद और अपमान का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर 11 गहरे घाव पाए गए हैं, जो हमले की गंभीरता को दर्शाते हैं। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इस हत्याकांड के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल पीड़ित परिवार से मिलने गोरखपुर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि परिवार की मांगों—शिक्षा, नौकरी, सुरक्षा और आर्थिक सहायता—को शासन तक भेज दिया गया है।

Dalimss Sunbeam Chakia

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!