© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » DDU नगर जिला अस्पताल लापरवाही: सपा नेता मनोज कुमार सिंह का औचक निरीक्षण, मरीजों की हालत देख भड़के

DDU नगर जिला अस्पताल लापरवाही: सपा नेता मनोज कुमार सिंह का औचक निरीक्षण, मरीजों की हालत देख भड़के

डीडीयू नगर, चंदौली।
DDU नगर जिला अस्पताल लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के अहिकौरा गांव में आगजनी की घटना में झुलसे मरीजों का हाल जानने जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे, तो वहां की दुर्दशा देखकर वे आक्रोशित हो उठे। अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत देखकर उन्होंने तीव्र प्रतिक्रिया दी और DDU नगर जिला अस्पताल लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।

पूर्व विधायक ने पाया कि बर्न वार्ड में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही नर्सिंग स्टाफ। मरीजों की देखभाल भगवान भरोसे छोड़ी गई थी। अस्पताल के अंदर अव्यवस्था इस कदर थी कि सीएमएस स्वयं सुबह 10:30 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे थे। यह लापरवाही दर्शाती है कि DDU नगर जिला अस्पताल लापरवाही अब एक आम स्थिति बन चुकी है, जिस पर प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

SRVS Sikanderpur

जिले की सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के अहिकौरा गांव में आगजनी की घटना में झुलसे से लोगों का हाल-चाल जाने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और सपानेता मनोज कुमार सिंह आज जब पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय पहुंचे तो वहां पर मरीजों की स्थिति देखकर वह आक्रोशित हो गए।


सपा नेता ने कहा कि बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल करने के लिए कोई नर्स मौजूद थी और नहीं डॉक्टर थे। जिला अस्पताल में सीएमएस खुद 10:30 बजे तक अस्पताल में नहीं आ पाए थे, जिससे अस्पताल में सब कुछ मनमाना चल रहा है।


जिला अस्पताल में बने बर्न वार्ड में लगा एसी कई महीने से खराब है और उसे ठीक नहीं किया जा रहा है, जिसको लेकर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा सीएमएस को जमकर फटकार लगाई है और कहा है कि अगर अस्पताल प्रशासन एक एसी को ठीक नहीं कर सकता है तो वह अपने खर्चे पर अस्पताल की इन मरीजों को एसी देने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा अस्पताल के अंदर और भी कई तरह की शिकायतें मिलीं। कुछ मरीजों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भेजने के लिए जोर दिया जा रहा था तथा कुछ मरीजों से यह कहा जा रहा था कि आप उनके द्वारा निर्देशित मेडिकल स्टोर से ही दवाएं खरीदें।
इससे साफ जाहिर है कि मेडिकल कॉलेज में दवाएं बाहर से लेने पर जोर दिया जा रहा है और मरीजों को मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में बेहतर सुविधा देने के बजाय उनको प्राइवेट अस्पतालों में धकेला जा रहा है।​​​​​​​

Dalimss Sunbeam Chakia

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!