© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » भीषण आग में गरीब परिवार का घर जलकर राख, ₹2.5 लाख का नुकसान

भीषण आग में गरीब परिवार का घर जलकर राख, ₹2.5 लाख का नुकसान

आशियाना जलकर राख

रात 11 बजे लगी आग, दो झोपड़ियां प्रभावित; परिवार बेघर, प्रशासन से राहत की मांग

चकिया से विनय राय की रिर्पोट

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चकिया‚ चंदौली | 

SRVS Sikanderpur

चंदौली जनपद के भीष्मपुर गांव स्थित बंजारी पहाड़ी क्षेत्र में रविवार देर रात लगी आग ने एक गरीब परिवार को गहरी क्षति पहुंचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले कोमल मौर्य के घर में रात करीब 11 बजे लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग तेजी से फैलती हुई पास में स्थित मनोज मौर्य की झोपड़ी तक पहुंच गई, जिससे दोनों घर प्रभावित हो गए।

घटना में एक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दूसरी को भी गंभीर नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आकर घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और आभूषण जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित मनोज मौर्य के अनुसार, इस घटना में लगभग 2.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद प्रभावित परिवार अस्थायी रूप से खुले में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्थायी आवास उपलब्ध कराने की अपील भी की गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक कैलाश आचार्य ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Dalimss Sunbeam Chakia

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!