© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » किसानों के हक की लड़ाई में गरजा किसान विकास मंच : Irrigation Protest

किसानों के हक की लड़ाई में गरजा किसान विकास मंच : Irrigation Protest

Irrigation Protest

“दो कुलावे से नहीं होगी सिंचाई… धान-गेहूं बचाना है तो बढ़ाओ पानी का रास्ता” : Irrigation Protest
बटौवा फाल पर किसानों ने रुकवाया निर्माण कार्य, सिंचाई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चकिया, चंदौली। धान की खेती के सीजन से पहले चकिया क्षेत्र में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने बेन रजवाहा अंतर्गत आदर्श नहर निर्माण कार्य को बटौवा फाल पर रुकवा दिया। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग द्वारा पुराने मानकों के अनुसार छोटे कुलावे लगाए जा रहे हैं, जिससे सैकड़ों एकड़ खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाएगा।

भुड़कुड़ा-मझूईं गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में किसान विकास मंच के नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जंगलपुर, भुड़कुड़ा और मझूईं क्षेत्र के करीब 200 एकड़ खेतों की सिंचाई इसी फाल से होती है। किसानों को ढाई किलोमीटर दूर तक पानी ले जाना पड़ता है, लेकिन विभाग सिर्फ छह इंच के दो कुलावे लगाकर किसानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।

SRVS Sikanderpur

नेता ओमप्रकाश सिंह ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अतिरिक्त कुलावा नहीं लगाया जाएगा, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती की जरूरतों के अनुसार सिंचाई नक्शे में बदलाव जरूरी है, नहीं तो धान और गेहूं की फसल प्रभावित होगी।

इस दौरान किसानों ने “किसान विकास मंच जिंदाबाद” और “हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते” जैसे नारों से माहौल गूंजा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिनोद सिंह एवं संचालन कृष्णानंद सिंह ने किया।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!