© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » तेज रफ्तार ट्रक ने चालक को कुचला मौके पर ही मौत : Chandauli Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक ने चालक को कुचला मौके पर ही मौत : Chandauli Road Accident

Chandauli Road Accident

ट्रक छोड़ भागा ड्राइवर

पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में

SRVS Sikanderpur

Chandauli Road Accident । जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान 56 वर्षीय अनीश खान के रूप में हुई है, जो झारखंड के हजारीबाग जिले के मारवाड़ी क्षेत्र के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, अनीश खान पेशे से ट्रक चालक थे और किसी काम के सिलसिले में मुगलसराय आए हुए थे।

इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनीश खान को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही लेबर चौकी इंचार्ज और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Dalimss Sunbeam Chakia

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

और खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें : https://khabarinews.com/

Silver Bells Chakia

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!