© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » पत्नी से विवाद के बाद 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी से विवाद के बाद 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

  1. चंदौलीमें घरेलू विवाद के बाद दर्दनाक घटना, सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष
  2. Saidraja,चंदौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के सोगाई गांव के लक्ष्मणपुर पुरवा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पत्नी से विवाद के बाद 40 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घर के अंदर उसका शव फंदे से लटकता मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (40 वर्ष), पुत्र कमला प्रसाद के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले प्रमोद का शराब के नशे में अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद नाराज पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसके अगले दिन रविवार की रात प्रमोद का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला।

परिजनों की नजर शव पर पड़ते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

SRVS Sikanderpur

मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है? फिलहाल इसकी जांच पुलिस कर रही है। घरेलू विवाद के बाद हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पारिवारिक तनाव और आपसी विवादों के गंभीर परिणामों की ओर ध्यान खींचा है।

खबरी न्यूज़ | चंदौली

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!