© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » Uncategorized » देव उठनी एकादशी शुक्रवार को

देव उठनी एकादशी शुक्रवार को

इस बार सिद्धि योग में देवोत्थान एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन बरेली में 600 से अधिक शादियां होने का अनुमान है। ज्यादातर होटल और बैंक्वेट हॉल पहले से ही बुक हो चुके हैं। 

बरेली में पंच दीपोत्सव के बाद सहालग की बहार छाने वाली है। 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से विवाह समारोहों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह के अवसर पर शहर में 600 से अधिक शादियां होने का अनुमान है। ज्यादातर होटल और बैंक्वेट हॉल पहले से ही बुक हो चुके हैं। सहालग में मेहमानों की बढ़ती संख्या के साथ शादी समारोहों पर खर्च का ग्राफ भी बढ़ा है।

SRVS Sikanderpur

सिद्धि योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर देवउठनी एकादशी (हरि प्रबोधिनी एकादशी) इस बार सिद्धि योग में मनाई जाएगी। आचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार, मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और सभी प्रकार के शुभ कार्य दोबारा शुरू हो जाते हैं।

इस वर्ष एकादशी तिथि दो दिन पड़ने के कारण श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति है। आचार्य के अनुसार, पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर की सुबह 7:17 बजे से शुरू होकर 21 नवंबर की सुबह 6:33 बजे तक रहेगी। गृहस्थ जीवन का पालन करने वाले लोगों को 20 नवंबर को ही देवउठनी एकादशी का व्रत रखना चाहिए।

वहीं, वैष्णव परंपरा का पालन करने वाले साधक 21 नवंबर को गौण एकादशी का व्रत रख सकते हैं। पूजा और साधना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:02 से 5:45 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:36 बजे से 12:19 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 5:27 से 5:53 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें

Dalimss Sunbeam Chakia



शादी के शुभ मुहूर्त: देवउठनी एकादशी से खत्म होगा चातुर्मास, नोट कर लें…इन तारीखों में गूंजेंगी शहनाइयां

Silver Bells Chakia

आगरा



Kanpur News: देवउठनी एकादशी कल, योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

कानपुर



Kurukshetra News: देवउठनी एकादशी के साथ चार माह के चातुर्मास का होगा समापन

कुरुक्षेत्र



Lucknow News: देवउठनी एकादशी कल, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ



यूपी: देवउठनी एकादशी शुक्रवार को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य; नवबंर-दिसंबर की इन तिथियों पर हैं विवाह के मुहूर्त

विज्ञापन

इस अवधि में मांगलिक कार्यक्रमों की शुभ तिथियां:
2026: नवंबर 20, 21, 24, 25, 26, 31; दिसंबर 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12।
2027: जनवरी 15, 18, 24, 25, 26, 31; फरवरी 2, 3, 10, 11, 21, 22, 25; मार्च 1, 2, 4, 5, 10, 11, 14, 15।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंll

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!