© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » Uncategorized » बदायूं-बरेली हाईवे पर अनोखी घटना

बदायूं-बरेली हाईवे पर अनोखी घटना

बदायूं-बरेली हाईवे पर गुरुवार रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। बारात के जाम में करीब एक घंटे तक एंबुलेंस फंसी रही और समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, परिजन रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन सड़क पर नाच रहे बारातियों को न सायरन सुनाई दिया और न ही परिजनों की चीख-पुकार।

पूरा मामला सिविल लाइंस क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली किरण लीवर की मरीज थीं और उनका बरेली में उपचार चल रहा था। पति भूपेंद्र के मुताबिक गुरुवार रात करीब नौ बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत प्राइवेट एंबुलेंस से उन्हें बरेली ले जा रहे थे। जैसे ही एंबुलेंस शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी के पास पहुंची, वह लंबे जाम में फंस गई। बताया जा रहा है कि पर्ल मैरिज लॉन में एक बारात आई हुई थी। मैरिज लॉन में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारातियों ने अपनी गाड़ियां सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़ी कर दी थीं। ऊपर से बारात सड़क पर ही नाचते हुए चल रही थी। इससे हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

SRVS Sikanderpur

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने बारातियों से बार-बार रास्ता देने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने रास्ता देने की जहमत नहीं उठाई। मैरिज लॉन के कर्मचारी भी बारातियों की गाड़ियां हटवाने और रास्ता खुलवाने नहीं पहुंचे। करीब एक घंटे तक एंबुलेंस जाम में ही तड़पती रही। जब तक रास्ता खुला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बरेली में उपचार मिलने से पहले ही किरण की मौत हो गई। चौकी प्रभारी राकेश कोन के मुताबिक बारात चढ़ने के दौरान पर्ल मैरिज लॉन से पुलिस चौकी तक करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। प्रयास के बाद यातायात सुचारु कराया गया।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!