© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » चलती ट्रेन में मोबाइल छिनैती की कोशिश, बचाने में ट्रैक पर गिरा यात्री; दो आरोपी गिरफ्तार

चलती ट्रेन में मोबाइल छिनैती की कोशिश, बचाने में ट्रैक पर गिरा यात्री; दो आरोपी गिरफ्तार

व्यासनगर के पास दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में वारदात, सिर में चोट लगने से यात्री घायल; तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी आरपीएफ

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क। डीडीयू नगर, चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और व्यासनगर रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल छीनने की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। मंगलवार शाम दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में मोबाइल छिनैती की कोशिश के दौरान एक यात्री ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना ब्लॉक हट बी के पास की बताई जा रही है। मामले में आरपीएफ व्यासनगर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मोबाइल बचाने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन

SRVS Sikanderpur

जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर निवासी अभिषेक पाल ट्रेन संख्या 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब व्यासनगर के पास ब्लॉक हट बी से गुजर रही थी, उस समय अभिषेक कोच के दरवाजे के पास खड़े थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन को छीनने का प्रयास किया गया।

अचानक हुई इस घटना में अभिषेक ने अपना मोबाइल बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मोबाइल समेत रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर में चोट आई। चलती ट्रेन से यात्री के गिरने की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल सक्रिय हुआ और घायल को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई गई।

आरपीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा, तीसरा फरार

घटना की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी आरपीएफ व्यासनगर की टीम ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की पुत्र रामदुलारे, निवासी गांव मालीपुर, जिला रोहतास, बिहार तथा विक्रम पुत्र झंझट, उम्र लगभग 19 वर्ष, मूल निवासी मोहम्मदाबाद, थाना चकिया, जिला चंदौली के रूप में हुई है। दोनों के वर्तमान पते खानाबदोश बताए गए हैं।

Dalimss Sunbeam Chakia

प्रकरण में तीसरे आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। आरपीएफ पोस्ट व्यासनगर में अपराध संख्या 352/26 के तहत रेलवे अधिनियम की धारा 153 और 147 में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

रेल यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

Silver Bells Chakia

इस घटना ने एक बार फिर चलती ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मोबाइल जैसे कीमती सामान को निशाना बनाने वाले अपराधियों की हरकत यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। चलती ट्रेन में छिनैती के दौरान यात्री का संतुलन बिगड़ना और ट्रैक पर गिरना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

रेल यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे चलती ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े होकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या रेलवे हेल्पलाइन को दें। वहीं, ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील रेलखंडों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है।

खबरी न्यूज़ की नजर: मोबाइल छीनने की कोशिश में एक यात्री का ट्रेन से गिरकर घायल होना महज छिनैती की घटना नहीं, बल्कि रेल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश और ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना महत्वपूर्ण होगा।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!