© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » अंतिम मतदाता सूची जारी, जनगणना में भी नंबर-1 बना चकिया; प्रशासनिक तैयारियों ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी

अंतिम मतदाता सूची जारी, जनगणना में भी नंबर-1 बना चकिया; प्रशासनिक तैयारियों ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी

पंचायत चुनाव की बिगुल से पहले चकिया ने बजाया जीत का डंका!

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चकिया/चंदौली। पंचायत चुनाव की आहट तेज होते ही चकिया तहसील ने प्रशासनिक तैयारियों में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। एक ओर जहां चकिया और शहाबगंज विकास खंडों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर जनगणना कार्य में समय से पहले लक्ष्य हासिल कर चकिया तहसील ने पूरे जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने का दावा किया है। मतदाता सूची के व्यापक पुनरीक्षण और जनगणना के सफल क्रियान्वयन ने यह संकेत दे दिया है कि पंचायत चुनाव की तैयारियों में चकिया प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और सजग है।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कई सप्ताह से चल रही दावा-आपत्ति, संशोधन और सत्यापन की प्रक्रिया के बाद बुधवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने इसकी औपचारिक घोषणा की।

SRVS Sikanderpur

खबरी न्यूज – चकिया ने बजाया जनगणना-2026-27 का डंका, पूरे चंदौली में नंबर-1 बनी तहसील!

चकिया में 1.47 लाख, शहाबगंज में 1.23 लाख मतदाता

प्रकाशित अंतिम सूची के अनुसार विकास खंड चकिया में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,869 दर्ज की गई है। पुनरीक्षण के दौरान 6,062 नामों में परिवर्तन किया गया, 448 नामों में संशोधन हुआ, 3,974 नाम हटाए गए तथा 2,088 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया।

वहीं शहाबगंज विकास खंड में अंतिम मतदाता संख्या 1,23,908 पहुंच गई है। यहां 3,523 नामों में परिवर्तन, 237 संशोधन, 3,796 विलोपन तथा 273 नए मतदाताओं को जोड़ा गया। इस तरह दोनों विकास खंडों में मतदाता सूची को अंतिम रूप देकर चुनावी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा कर लिया गया है।

171 ग्राम पंचायतों तक पहुंची सूची

तहसील प्रशासन के अनुसार चकिया तहसील क्षेत्र की कुल 171 ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। इनमें शहाबगंज ब्लॉक की 72 तथा चकिया ब्लॉक की 99 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सूची को वीएलओ के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाने की व्यवस्था की गई है ताकि प्रत्येक मतदाता अपने नाम का सत्यापन कर सके।

तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि किसी ग्रामीण को अपने गांव में मतदाता सूची उपलब्ध नहीं होती है तो वह सीधे तहसील कार्यालय पहुंचकर सूची का अवलोकन कर सकता है। इसके लिए तहसील कार्यालय में सूची की प्रति निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

Dalimss Sunbeam Chakia

182 मतदान केंद्रों पर बढ़ी हलचल

आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चकिया तहसील क्षेत्र में पहले से निर्धारित कुल 182 मतदान केंद्र हैं, जिनमें शहाबगंज ब्लॉक के 85 तथा चकिया ब्लॉक के 97 मतदान केंद्र शामिल हैं। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अब संभावित प्रत्याशियों की नजर बूथवार मतदाता आंकड़ों पर टिक गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनावी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। कई संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का अध्ययन कर चुनावी समीकरण बनाने में जुट गए हैं।

Silver Bells Chakia

जनगणना में चकिया का जलवा, जिले में सबसे आगे

मतदाता सूची प्रकाशन के साथ-साथ जनगणना कार्य में चकिया तहसील की उपलब्धि भी चर्चा का विषय बनी हुई है। तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 779 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए थे, जिनमें से 773 का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है।

शेष छह एचएलबी का कार्य भी अंतिम चरण में है और जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस उपलब्धि के साथ चकिया तहसील जनगणना कार्य में पूरे जिले में प्रथम स्थान पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि समय से पहले कार्य पूर्ण होने के कारण अब क्रॉस चेकिंग और गुणवत्ता परीक्षण के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध है। इससे आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सकेगी।

प्रगणकों और कर्मचारियों को दिया सफलता का श्रेय

तहसीलदार ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रगणकों, वीएलओ, पर्यवेक्षकों तथा जनगणना से जुड़े सभी कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, अनुशासन और समयबद्ध कार्यप्रणाली का परिणाम है।

उन्होंने विश्वास जताया कि शेष कार्य पूरा होने के बाद चकिया तहसील सौ प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर जिले में अपनी अग्रणी स्थिति और मजबूत करेगी।

पंचायत चुनाव की तैयारी का मजबूत संकेत

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पंचायत चुनाव की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदमों में से एक है। इससे न केवल मतदाताओं की वास्तविक संख्या स्पष्ट होती है बल्कि चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और आरक्षण प्रक्रिया जैसे कई महत्वपूर्ण चरणों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

चकिया तहसील द्वारा एक तरफ मतदाता सूची का सफल पुनरीक्षण और दूसरी तरफ जनगणना कार्य में जिले में पहला स्थान प्राप्त करना यह दर्शाता है कि प्रशासन चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। अब निगाहें पंचायत चुनाव की अगली प्रक्रियाओं पर टिकी हैं, जहां गांव की सरकार चुनने की जंग और भी दिलचस्प होने वाली है।

फिलहाल इतना तय है कि पंचायत चुनाव का शंखनाद भले अभी आधिकारिक रूप से न हुआ हो, लेकिन चकिया और शहाबगंज की धरती पर चुनावी सरगर्मियां पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं।

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!