© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » ऑटो में बैठाकर जेब काटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार: Interdistrict Pickpocket Gang Busted

ऑटो में बैठाकर जेब काटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार: Interdistrict Pickpocket Gang Busted

Interdistrict Pickpocket Gang Busted

Interdistrict Pickpocket Gang Busted: ऑटो में बैठाकर जेब काटने वाले गिरोह का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

Khabari News Chandauli। जिले में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुगलसराय थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑटो रिक्शा में यात्रियों को बैठाकर जेब काटने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी और घटना में इस्तेमाल होने वाला ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू (33 वर्ष) और साजन (19 वर्ष) निवासी ग्राम भुईली खास जनपद मिर्जापुर तथा मुकुल कुमार (21 वर्ष) निवासी सौगाई, चंदौली के रूप में हुई है। तीनों आरोपी लंबे समय से ऑटो रिक्शा के जरिए यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

SRVS Sikanderpur

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब ताराजीवनपुर थाना अलीनगर निवासी प्रदीप कुमार गोड़ ने 21 मई 2026 को मुगलसराय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि 20 मई की दोपहर वह घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। इसी दौरान ऑटो में मौजूद तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनकी जेब से 2,500 रुपये निकाल लिए और बाद में चकिया तिराहे के पास उतारकर फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 248/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान 21 मई को मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने सुभाष पार्क स्थित पानी टंकी के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें तीनों आरोपी मौजूद मिले। मौके पर पहुंचे पीड़ित प्रदीप कुमार गोड़ ने आरोपियों और ऑटो रिक्शा की पहचान कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऑटो रिक्शा संख्या यूपी 65 क्यूटी 7269 में यात्रियों को आगे की सीट पर बैठाते थे। इसके बाद कंधे पर गमछा रखकर यात्रियों का ध्यान भटकाते और मौका मिलते ही जेब से पैसे निकाल लेते थे। आरोपी बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम देते थे ताकि किसी को शक न हो।

Dalimss Sunbeam Chakia

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने जिले या आसपास के अन्य क्षेत्रों में और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

इस कार्रवाई में मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी शिव पूजन बिंद, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल अभिषेक दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सफलता पर सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Silver Bells Chakia

इस घटना के बाद पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक वाहनों में सफर करते समय अनजान लोगों से सावधान रहें और अपने सामान व पैसे का विशेष ध्यान रखें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!