© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » गंगा कटान के खिलाफ मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया का बिगुल, 200 पौधों के साथ हरित जनआंदोलन की शुरुआत

गंगा कटान के खिलाफ मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया का बिगुल, 200 पौधों के साथ हरित जनआंदोलन की शुरुआत

गंगा कटान रोकने को मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया का महाशंखनाद, 200 पौधों के साथ जनप्रतिनिधि, संत, पर्यावरणविद और समाज हुआ एकजुट

राष्ट्रीय सचिव के.सी. श्रीवास्तव एड. ने कहा— “कटान की हर आवाज को दमदारी से उठाएगा मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया”

खबरी न्यूज  नेशनल नेटवर्क  चहनियां, चंदौली।
गंगा के बढ़ते कटान से गांवों के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे के बीच श्री त्रिदण्डी स्वामी आश्रम, विसूपुर से एक मजबूत जनसंदेश निकलकर सामने आया। मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, गंगा कटान रोकने और सामाजिक सहभागिता को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 पौधों का रोपण कर गंगा तट को हरित सुरक्षा कवच देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों, पत्रकारों, पर्यावरण प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

गांवों को बचाना है तो अब केवल चर्चा नहीं, धरातल पर काम करना होगा : विन्ध्याचल तिवारी

मुख्य अतिथि विन्ध्याचल तिवारी ने कहा कि गंगा का कटान अब केवल प्राकृतिक समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह गांवों के अस्तित्व का प्रश्न बन चुका है। उन्होंने कहा कि चार दशक पहले गंगा गांव से काफी दूर थी, लेकिन लगातार हो रहे कटान के कारण अब खतरा गांव की चौखट तक पहुंच चुका है। यदि समय रहते ठोस प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में कई गांवों का नामोनिशान मिट सकता है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और समाज से मिलकर गंगा किनारे व्यापक वृक्षारोपण एवं स्थायी सुरक्षा कार्य कराने की अपील की।

SRVS Sikanderpur

वृक्ष ही धरती का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच हैं : डॉ. परशुराम सिंह

विशिष्ट अतिथि एवं वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि एक वृक्ष केवल छाया या ऑक्सीजन नहीं देता, बल्कि मिट्टी को बांधने, जल संरक्षण करने और पर्यावरण संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि गंगा तट पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाए तो कटान की गति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने की अपील की।

गंगा और गांव बचाने की मुहिम में समाज को आगे आना होगा : राकेश श्रीवास्तव

कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी प्रत्याशी राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठाकर जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब समाज, पत्रकारिता और जनप्रतिनिधि एक मंच पर आते हैं, तभी बड़े परिवर्तन की शुरुआत होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गंगा संरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

आश्रम तक आज भी सड़क नहीं, वादे बहुत हुए लेकिन काम नहीं : स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी 

श्री त्रिदण्डी स्वामी आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अनेक सांसद, विधायक और अधिकारी आश्रम आए, आश्वासन भी दिए, लेकिन आज तक आश्रम तक पहुंचने के लिए समुचित सड़क नहीं बन सकी। बरसात के दिनों में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने सरकार से आश्रम तक सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग की।

मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया समाज और पर्यावरण के मुद्दों पर रहेगा अग्रणी : मनोज मिश्रा

मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि संस्था केवल समाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजहित, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और जनजागरण जैसे विषयों पर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि गंगा कटान रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जनसहभागिता बढ़ाई जाएगी।

Dalimss Sunbeam Chakia

“गंगा कटान की हर आवाज को बुलंद करेगा मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया”के.सी. श्रीवास्तव एड.

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन करते हुए मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार के.सी. श्रीवास्तव एड. ने कहा कि मीडिया का दायित्व केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज के ज्वलंत मुद्दों को जनआंदोलन का स्वर देना भी है। उन्होंने कहा कि गंगा कटान से प्रभावित गांवों की आवाज को मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया पूरी मजबूती और जिम्मेदारी के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाता रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, गंगा बचाओ अभियान और जनहित के मुद्दों पर लगातार अभियान चलाएगी। उनके ओजस्वी और अनुशासित मंच संचालन ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा, गरिमा और उद्देश्यपूर्ण दिशा प्रदान की।

 पर्यावरण संरक्षण और गंगा तट बचाने के लिए जनभागीदारी जरूरी : धर्मवीर चौहान

गंगा नदी के बढ़ते कटान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने जनजागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए 200 पौधों का सामूहिक पौधरोपण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष धर्मवीर चौहान ने कहा कि गंगा कटान आज केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि हजारों किसानों और ग्रामीणों के भविष्य का भी गंभीर विषय बन चुका है। इसे रोकने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।

Silver Bells Chakia

 पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक वृक्षारोपण मुहिम चलानी होगी : मिथिलेश कुमार गुप्ता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के महामंत्री मिथिलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गंगा कटान आज केवल नदी किनारे बसे गांवों की समस्या नहीं, बल्कि पर्यावरण और आजीविका से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कृषि भूमि, आवास और प्राकृतिक संसाधनों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया परिवार हुआ और मजबूत

कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के “काशी लाइफ” के संपादक रवि मिश्रा तथा चंदौली की  रिजवाना परवीन ने मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया की सदस्यता ग्रहण की। संस्था के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से सकारात्मक पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों की मुहिम को नई मजबूती मिलेगी।

मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी में गूंजा ‘हरित भारत–सुरक्षित भविष्य’ का संकल्प

सैकड़ों लोगों ने लिया हरित संकल्प

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुष पाठक, शिवप्रकाश गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, धर्मवीर चौहान, लल्लू राही, अब्बास अली, अंजनी पांडेय, ज्ञानेन्द्र तिवारी, चंदन तिवारी, डॉ. ए.के. उपाध्याय, डॉ. अभिषेक उपाध्याय, जितेंद्र यादव, चंद्रशेखर राय, शैलेश यादव, विनय राय, अजय सिंह, अनिल दुबे, अभय चौबे,  अजय  उ र्फ शिव जी ‚विनोद श्रीवास्तव एड.,रवि मिश्रा‚ रिजवाना परवीन‚ संजना चौहान‚ प्रेम प्रकाश सिंह, मृत्युंजय तिवारी, राहुल मिश्रा सहित वन विभाग के कर्मी व वडी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि “एक-एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करेंगे और गंगा के अस्तित्व की लड़ाई को जनआंदोलन बनाएंगे।”

यह आयोजन केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गंगा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा। मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज के सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उसकी मुहिम आगे भी पूरे दमखम के साथ जारी रहेगी।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!