© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » Khabari Breaking-आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, दो जिंदगी से जंग में…

Khabari Breaking-आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, दो जिंदगी से जंग में…

Khabari Breking

 “मौत की रफ्तार” ने चंदौली में मचाया कोहराम 

Khabari Breaking-खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क | चकिया (चंदौली)

SRVS Sikanderpur

चकिया की सड़कों पर  ऐसा खौफनाक मंजर दिखा, जिसे जिसने देखा उसकी रूह कांप गई… तेज रफ्तार, आमने-सामने टक्कर और फिर चारों तरफ चीख-पुकार! मिर्जापुर बॉर्डर से सटे पिपरिया गांव के अकोढ़वा मौजे के पास मेन रोड अचानक “मौत का मैदान” बन गया, जब दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत ने दो नौजवानों की जिंदगी छीन ली।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे। सड़क पर खून, टूटी बाइकों के टुकड़े और तड़पते घायल—पूरा दृश्य दिल दहला देने वाला था। कुछ ही पलों में खुशियों से भरे घरों में मातम का सन्नाटा छा गया।

https://khabarinews.com/baburi-murder-case-chandauli-wife-illicit-affair-husband-killed-two-arrested/

👉 Khabari Breaking-कौन थे वो चार युवक, जिनकी किस्मत सड़क पर पलट गई?
मैनपुर गांव निवासी स्वर्गीय शेरू का पुत्र अंश अपने दोस्त बैरी गांव निवासी पाखंडी के पुत्र श्लोक के साथ बाइक पर था। दूसरी ओर बिसौरा गांव निवासी स्वर्गीय धर्मेंद्र का पुत्र सूरज, रामपुर कला निवासी शिवाजी के पुत्र अनुराग के साथ शेरवा बाजार की तरफ से आ रहा था।

जैसे ही दोनों बाइक पिपरिया गांव के अकोढ़वा मौजे के पास आमने-सामने आईं—एक जोरदार धमाका हुआ… और उसी पल दो जिंदगियां खत्म हो गईं।

मौके पर ही टूट गई सांसें…
Khabari Breaking-हादसे में अंश और सूरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं श्लोक और अनुराग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे।

Dalimss Sunbeam Chakia

ग्रामीण बने पहली उम्मीद, पुलिस पहुंची मौके पर
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इंसानियत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया।

Khabari Breaking-गांवों में पसरा मातम, घरों में चीख-पुकार…
जैसे ही मौत की खबर मैनपुर और बिसौरा गांव पहुंची, हर तरफ कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है… जिन बेटों को सुबह हंसते हुए विदा किया, शाम को वही कफन में लिपटे लौटे।

Silver Bells Chakia

Khabari Breaking-पुलिस क्या कहती है?
कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह के अनुसार, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

खबरी न्यूज वेव पोर्टल की चेतावनी:
सड़क सिर्फ रास्ता नहीं… जिम्मेदारी है!
एक सेकंड की गलती = जिंदगी खत्म!

👉 हेलमेट पहनें
👉 स्पीड कंट्रोल रखें
👉 ओवरटेक से बचें

क्योंकि अगली “ब्रेकिंग न्यूज” कहीं आपकी कहानी न बन जाए…

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!