🔷अभियुक्त के कब्जें से 01 अवैध असलहा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद: Yaksh App Crime Detection
🔷अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, धमकी एवं अन्य मामलों में पंजीकृत है अभियोग।
Khabari News Chandauli – उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.05.2026 को पड़ाव चौराहा क्षेत्र में यक्ष ऐप के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो पुलिसकर्मियों द्वारा यक्ष ऐप के माध्यम से फोटो लिए जाने की प्रक्रिया को देखकर घबराकर वहां से हटने का प्रयास करने लगा। उक्त व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ की गई तथा यक्ष ऐप के माध्यम से उसकी पहचान सत्यापित की गई।
ऐप में उसकी फोटो प्रदर्शित होने पर उसकी पहचान अनुज सिंह पुत्र तन्मय सिंह निवासी ग्राम सुरहन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के रुप में हुई। जिसके कब्जें से 01 अवैध असलहा .315 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आदार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 263/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त अनुज सिंह द्वारा बताया कि मै वाराणसी की तरफ से ऑटो द्वारा पड़ाव चौराहे पर उतरा था तथा मुगलसराय जाने के लिए दूसरे वाहन की तलाश में मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान देखा कि पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है तथा उनके द्वारा फोटो ली जा रही है।
पुलिस टीम को देखकर मै घबरा गया और चुपचाप किनारे से निकलने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त द्वारा अवैध असलहा के सम्बन्ध में बताया कि वह अवैध असलहा आजमगढ़ से खरीदकर बिहार के सिवान जनपद ले जा रहे था। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया कि उसके विरुद्ध पूर्व में पाँच अभियोग पंजीकृत हो चुके हैं। और वह तमंचा अपनी सुरक्षा के उद्देश्य से रखा हु।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अनुज सिंह पुत्र तन्मय सिंह निवासी ग्राम सुरहन थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष
अभियुक्त अनुज सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 0214/2018, धारा 147/308/323/427/452/504/506 भादवि, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
2.मु0अ0सं0 0099/2020, धारा 147/323/452/504/506 भादवि, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
3.मु0अ0सं0 0869/2025, धारा 324(4)/351(3)/352 बीएनएस, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
4.मु0अ0सं0 0075/2026, धारा 115(2)/127(2)/351(3)/352/69 बीएनएस, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
5.मु0अ0सं0 0176/2026, धारा 351(3) बीएनएस, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
6.मु0अ0सं0 263/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।

बरामदगी का विवरण-
01 अवैध असलहा .315 बोर।
02 जिंदा कारतूस .315 बोर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
उ0नि0 अजय कुमार, चौकी प्रभारी जलीलपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।
हे0का0 रजनीश राय, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।
रि0का0 हर्ष गोस्वामी, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।


















