© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » मंगरौर जंगल के पास भरभरा कर गिरा हाईटेंशन लाइन का जर्जर खंभा

मंगरौर जंगल के पास भरभरा कर गिरा हाईटेंशन लाइन का जर्जर खंभा

तेज हवा और आंधी से इलिया क्षेत्र में भारी नुकसान

डीडीयू नगर चंदौली। जनपद के इलिया क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे बड़ा असर इलाके की विद्युत व्यवस्था पर पड़ा। आंधी के दौरान मंगरौर जंगल के पास स्थित एक जर्जर हाईटेंशन लाइन का खंभा अचानक टूटकर बीच रास्ते में गिर गया।

SRVS Sikanderpur

इसके गिरते ही इलिया विद्युत उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति तत्काल ठप हो गई और देखते ही देखते करीब 50 गांव अंधेरे में डूब गए।
बिजली की यह बड़ी फाल्ट शाम ढलते-ढलते ग्रामीणों के लिए भारी मुसीबत बन गई।

पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाने से न केवल घरेलू कामकाज ठप पड़ गए, बल्कि स्थानीय व्यापारिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। सबसे बड़ी समस्या पेयजल को लेकर उत्पन्न हो गई है, क्योंकि अधिकांश ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति विद्युत मोटरों (पंपों) पर ही निर्भर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बत्ती गुल होने से बच्चे, बुजुर्ग और छात्र सभी बेहाल नजर आ रहे थे।


घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की तकनीकी टीम बिना देरी किए दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई है। क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया पोल लगाने और टूटे तारों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।
इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते यह फाल्ट उत्पन्न हुआ है। टीम लगातार काम कर रही है और जैसे ही मौसम पूरी तरह सामान्य होगा और मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा, वैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


इधर, परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए। साथ ही, जर्जर हो चुके अन्य तारों और खंभों को भी समय रहते बदला जाए ताकि भविष्य में हल्की आंधी में इस तरह की बड़ी घटनाओं और परेशानियों से बचा जा सके।

Dalimss Sunbeam Chakia

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!