© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » नौगढ़ तहसील में आयोजित हुआ जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस

नौगढ़ तहसील में आयोजित हुआ जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस

सम्पूर्ण समाधान दिवस

आम जनता की समस्याओं पर त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना हो सुनिश्चित

 

चंदौली: सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

SRVS Sikanderpur
 सम्पूर्ण समाधान दिवस
सम्पूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में नौगढ़ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिथिलता बरतने वाले राजस्व कर्मियों पर होगी कार्यवाही

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। साथ ही निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये।

इस दौरान फरियादी रमेश पुत्र कैलाश ग्राम बरवाडीह निवासी द्वारा आरोप लगाया कि अपनी भूमि पर घर बनवाना चाहते है इसके लिए सीमांकन के लिए गुहार लगाया

बताया कि लेखपाल द्वारा पैसे की मांग की है जिस पर उप जिलाधिकारी को फटकार लगाते हुए भूमि सीमांकन तत्काल कराने के साथ ही ऐसे लेखपालों पर कार्यवाही तय करने के निर्देश दिए।

Dalimss Sunbeam Chakia
 सम्पूर्ण समाधान दिवस
सम्पूर्ण समाधान दिवस

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र रिपोर्ट लगाने में बीडीओ नौगढ़ द्वारा दो से तीन माह तक लंबित रखे जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जन्म, मृत्यु, निवास एवं अन्य आन लाइन जारी होने वाली प्रमाण पत्र को टाइम लाईन में उचित निस्तारण करे।

Silver Bells Chakia

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अलग-अलग गांव की कुछ महिलाओं ने आवास के लिए मांग की जिस पर पीडी डीआरडीए को सत्यापन कर पात्र लोगों का आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

तहसील परिसर में पेयजल की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए अधिवक्ताओ ने कहा गहरी बोरिंग हो जाय तो पेयजल की समस्या से गर्मी के मौसम में निजात मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग , विद्युत विभाग एवं पुलिस संबंधित मामले की रही है।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, उप जिलाधिकारी नौगढ़, तहसीलदार, जिला खाद्य विपड़न अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, एआर कॉपरेटिव, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

For read more news Please click : Khabari News

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!