© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » लखनऊ » जी राम जी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए – श्री केशव प्रसाद मौर्य

जी राम जी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए – श्री केशव प्रसाद मौर्य

जी राम जी

जी राम जी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए

 

  • डबल इंजन सरकार की योजनाओं का पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन हो

     

  • ‘लखपति दीदी’ अभियान में प्रयागराज बने अग्रणी : उप मुख्यमंत्री

     

  • ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी, सोशल मीडिया पर भी दिखे उपलब्धियां

     

  • सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और तय समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए

     

  • मनरेगा के तहत निर्धारित मानव दिवसों का सृजन समय से किया जाए

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस, प्रयागराज में जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनसामान्य को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

जी राम जी
जी राम जी

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्धारित मानव दिवसों के सृजन को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्यों में तेजी लाई जाए।

उन्होंने विकसित भारत- जी राम जी के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि इसकी विशेषताओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में सरल एवं प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाई जाए। साथ ही विभाग के उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों की छोटी-छोटी वीडियो क्लिप तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर साझा करने के निर्देश भी दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन में और अधिक तेजी लाने तथा निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

जिसमें प्रयागराज को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाकर ही विकसित भारत के विजन को मूर्त रूप दिया जा सकता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नए लाभार्थियों के सर्वे कार्य पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सरकार से शीघ्र ही आवंटन प्राप्त होने की संभावना है, इसलिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार पात्र लाभार्थियों को चयन पर बल दिया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं आय वृद्धि पर विशेष जोर देते हुए उप मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त नारी – सुरक्षित समाज’ की अवधारणा को रेखांकित किया।

SRVS Sikanderpur

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं तथा महिला उत्थान हेतु ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कई प्रभावी एवं सराहनीय पहलें की गई हैं, जिनमें प्रयागराज की सक्रिय भागीदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी एवं तीव्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालन हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए मानव संसाधनों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों, सुदृढ़ कार्ययोजना एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान की जाए।

और भी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें : https://khabarinews.com/

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!