चंदौली जनपद के शहाबगंज क्षेत्र स्थित श्रीवत्सेश्वर महादेव मंदिर, मसोईं में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन Dr. Vinay Prakash Tiwari, संस्थापक – डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा कांटा, चंदौली द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। दीप प्रज्वलन के पश्चात भगवान भोलेनाथ की आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्याख्याता श्री पं. शिवम शुक्ल जी महाराज ने शिव महिमा, सृष्टि के मूल तत्व तथा भगवान महादेव की कृपा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं कथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि यह कथा 10 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित की जाएगी।
और खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें : https://khabarinews.com/



















